{"_id":"6a91a682575edbbe92086a7f","slug":"criminal-with-a-25000-reward-on-his-head-arrested-meerut-news-c-73-1-smrt1027-108473-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जानी खुर्द। संरक्षित पशु के वध के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को थाना जानी पुलिस और स्वॉट टीम ग्रामीण की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से संबंधित मामले में पूछताछ करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की और न्यायालय में पेश किया।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार के मुताबिक, 23 मई 2026 की रात थाना जानी क्षेत्र के टिमकिया स्थित एक खंडहर में कुछ लोगों द्वारा संरक्षित पशु के वध की घटना को अंजाम दिए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की।
मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने थाना जानी क्षेत्र में 4 मई 2026 को हुई गौकशी की घटना में भी शामिल होना स्वीकार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने मांस खरीदने वाले दिल्ली निवासी फजल हक का नाम पुलिस को बताया था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, फजल हक इस मुकदमे में काफी समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
जानी पुलिस और स्वाट टीम ग्रामीण की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को आरोपी फजल हक निवासी चांगर सीलमपुर, थाना जाफराबाद, दिल्ली को सिवाल खास क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
-- -- -- --