{"_id":"6782a44c93dec849060a4c8c","slug":"criminal-who-looted-rs-40-lakh-in-meerut-was-shot-by-the-police-in-an-encounter-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: 40 लाख की लूट करने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में मारी गोली, एसी की रिपेयरिंग करता था बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: 40 लाख की लूट करने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में मारी गोली, एसी की रिपेयरिंग करता था बदमाश
Sat, 11 Jan 2025 10:33 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 11 Jan 2025 10:33 PM IST
सार
मेरठ में बंधक बनाकर लूट करने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मार दी। आरोपी विशाल को मेडिकल में भर्ती कराया गया है। विशाल के साथी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेडिकल थाना क्षेत्र के अग्रसेन विहार में शिक्षक रवींद्र के मकान में उनकी बेटी अनन्या को बंधक बनाकर लूट करने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मार दी। पुलिस के मुताबिक, बदमाश विशाल एसी की रिपेयरिंग करता था और उसने सटीक रेकी की ओर अपने साथी के साथ लूट की वारदात का अंजाम दिया।
विज्ञापन
यह वारदात शुक्रवार दिनदहाड़े की गई थी, जिसमें दोनों बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए थे। पुलिस की टीम बदमाशों की तलाश में लगी थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सटीक सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। विशाल ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई और एक गोली आरोपी विशाल के पैर में लग गई है। आरोपी विशाल को मेडिकल में भर्ती कराया गया है। विशाल के साथी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।
विज्ञापन