फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   criminal prize for 14 years arrested

14 वर्षों से वांछित इनामी को दबोचा

Tue, 19 Jan 2021 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
criminal prize for 14 years arrested
मुंडाली। पुलिस ने 14 वर्षों से हत्या के मामले में वांछित व 25 हजार के इनामी बदमाश को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसओ मुंडाली रवि चंद्रवाल ने बताया कि गाजियाबाद के थाना गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम इनायतपुर निवासी धर्मपाल पुत्र मलूक सेना में नौकरी करता था। वह 2006 में अपने गांव जा रहा था। मेरठ-गढ़ मार्ग पर मुंडाली थाना क्षेत्र में धर्मपाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसमें इस्माईल पुत्र अब्दुल गनी निवासी सिरूईया थाना हरदी जिला बहराइच को नामजद किया था। वह तभी से पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा था। इस्माईल पर वर्ष 2011 में 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि नामजद इस्माईल कहीं जाने की फिराक में मेरठ-गढ़ मार्ग स्थित भटीपुरा चौराहे पर खड़ा है। पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त इस्माईल अपना नाम बदलकर नूर आलम पुत्र नत्था निवासी चौया थाना रेऊशा जनपद सीतापुर में रहता था। वह यहां किसी से मिलने आया था। पुलिस ने इस्माईल से तमंचा व कारतूस बरामद किए। इनामी हत्यारोपी इस्माईल को गिरफ्तार करने वालों में एसओ मुंडाली रवि चंद्रवाल, उपनिरीक्षक लोकेश अग्निहोत्री, हैड कांस्टेबल हरिओम पुंडीर, कांस्टेबल सोनित कुमार शामिल रहे। अभियुक्त को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed