‘स्पेशल 26’ की तर्ज पर ठगी करने वाले गैंग ने उड़ाई पुलिस की नींद, इन खास लोगों को बनाते हैं निशाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म ‘स्पेशल 26’ की तर्ज पर मेरठ में एक बदमाशों के गैंग ने मेरठ पुलिस की नींद उड़ा दी है। 10-15 दिन में ये एक वारदात करते और लाखों का सोना लेकर फरार हो जाते। हाल ही में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज बदमाश कैद हो गए। 12 लाख रुपये कीमत का सोना मंगलवार को इसी गैंग ने फिर से लूट की और फरार हो गए। व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ।
उत्तराखंड के सितारगंज निवासी नैतिक अग्रवाल पुत्र गोविंद राम अग्रवाल की सराफ की दुकान सितारगंज में है। मंगलवार को सराफा कारोबारी नैतिक करीब 295 ग्राम सोने के जेवरात नील गली से लेकर वापस लौट रहे थे। घंटाघर पर धार्मिक यात्रा निकले के चलते वह पैदल ही जा रहे थे।
इसी दौरान बाइक पर दो बदमाश आए और उन्होंने खुद को पुलिस के अधिकारी बताकर चेकिंग के लिये रोक लिया था। चेकिंग की आड़ में नैतिक से सोना उड़ाया और फरार हो गए। इस मामले की रिपोर्ट बुधवार को देहलीगेट थाने में सर्राफा कारोबारी गोविंद राम की तहरीर पर दर्ज हुई। मंगलवार को सराफ ने बदमाशों से दहशत बताकर केस दर्ज कराने से इंकार किया था।
दर्जनों सराफ से कर चुके ठगी
पुलिस के मुताबिक शहर में इन बदमाशों का पूरा गैंग है, जोकि सराफ को निशाना बनाता है। दर्जनों सराफ से भी इसी अंजाम में ठगी करता है। हर बार बाइक पर दो बदमाश अलग निकलते है और लाखों रुपये के जेवरात ले फरार हो जाते है। ये बदमाश सूटबूट और टाई लगाकर जाते हैं। खुद को अधिकारी बताते और जांच के बहाने ठगी करते है। कई बार शिकायत हो चुकी, बावजूद पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं कर सकी।
फुटेज में दिखाई देते बदमाश
फिल्म स्पेशल 26 की तरह ही सूटबूट पहनकर वारदात को अंजाम देते है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में भी उनके चेहरे साफ दिखाई देते है। सिटी रेलवे स्टेशन से लेकर सर्राफा बाजार नील गली तक इस बदमाशों का गैंग फैला हुआ है। इस गैंग में करीब छह बदमाश बताए गए है। फुटेज में बदमाशों के चेहरे भी साफ है, लेकिन वह पुलिस को हर बार चकमा देकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते है।
पुलिस वारदात को बता रही थी फर्जी
सर्राफा कारोबारी चिल्ला रहा था कि उसके पास से 12 लाख का सोना लूट गया है। लेकिन पुलिस मानने को तैयार नहीं थी। क्योंकि सराफ ने कहा था कि उसके परिवार में तीन लोगों की हत्या हो चुकी है।
बदमाशों से वह कोई दुश्मनी नहीं लेना चाहता। मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने सराफ को समझाया। तक जाकर उन्होंने बुधवार को देहलीगेट थाने में केस कराया।
सर्राफा कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक फुटेज भी मिली है। इससे पहले वारदात करने वाले भी फुटेज में दिखाई दिये है। पुलिस जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लेगी।
दिनेश शुक्ला, सीओ कोतवाली