फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Criminal carrying a reward of Rs 50,000 arrested from Gujarat, wanted for 8 months

Meerut News: 50 हजार का इनामी बदमाश गुजरात से गिरफ्तार, आठ महीने से था वांछित

Sat, 02 May 2026 01:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Criminal carrying a reward of Rs 50,000 arrested from Gujarat, wanted for 8 months
- आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर निर्माणाधीन कॉलोनी में डाली थी डकैती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर पुलिस और स्वाट टीम ने बृहस्पतिवार को 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश लिसाड़ी गेट निवासी इंतजार उर्फ मोटा उर्फ पहलवान को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी करीब आठ महीने से डकैती के मामले में वांछित चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार राज्यों में ठिकाने बदल रहा था।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि बागपत रोड की गुलमोहर पार्क निवासी रोबिन बंसल ने सितंबर में थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि वह जैनपुर गांव के पास एक कॉलोनी का निर्माण कर रहे है। बदमाशों ने 2 हजार मीटर से अधिक का बिजली का तार, बैंट्री व इन्वर्टर आदि चोरी कर लिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज के बाद मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने जांच में पाया था कि लिसाड़ी गेट के इंतजार उर्फ मोटा उर्फ खली उर्फ पहलवान ने अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी के खिलाफ मेरठ व बागपत समेत कई जिलों में लूट और चोरी की घटनाओं में मामले दर्ज है। एसपी सिटी का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

-कर्नाटक से गुजरात तक पीछा कर दबोचा
पुलिस टीम ने सर्विलांस के जरिए आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। पहले उसकी लोकेशन कर्नाटक में मिली, इसके बाद उसके अहमदाबाद पहुंचने की सूचना मिली। टीम ने पीछा करते हुए बृहस्पतिवार को अहमदाबाद के जमालपुर बहरमपुरा क्षेत्र से आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अहमदाबाद की अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed