फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   criminal Bhupendra Bafar STF arrestedin Meerut, wanted in gangster

Meerut: शातिर अपराधी भूपेंद्र बाफर को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, गैंगस्टर में चल रहा था वांछित

Wed, 27 Jul 2022 01:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 27 Jul 2022 01:59 PM IST
सार

मेरठ में बुधवार को एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी भूपेंद्र बाफर को गिरफ्तार कर लिया। वह गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहा था।

विज्ञापन
criminal Bhupendra Bafar STF arrestedin Meerut, wanted in gangster
भूपेंद्र बाफर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में गैंगस्टर में निरुद्ध भूपेंद्र बाफर को बुधवार को एसटीएफ मेरठ ने गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि भूपेंद्र बाफर गंगानगर स्थित डिफेंस कॉलोनी में अपने घर में ही था।

विज्ञापन


एएसपी एसटीएफ बृजेश सिंह का कहना है कि कुख्यात भूपेंद्र बाफर कई माह से फरार चल रहा था। मेरठ की पुलिस काफी दिन से उसको तलाश रही थी। बुधवार को मुखबिरी की सूचना पर एसटीएफ ने गंगानगर में उसके घर पर दबिश दी, जहां से उसको गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra: 13 दिन में पौने चार करोड़ कांवड़ियों ने हरिद्वार से उठाया जल, जलाभिषेक के साथ संपन्न हुई यात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन


भूपेंद्र बाफर मुजफ्फरनगर से शातिर अपराधी को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने और दरोगा की हत्या के मामले में भी नामजद हुआ था। वह सुशील मूंछ की हत्या कराने के लिए प्लानिंग बना रहा था। पुलिस को अंदेशा था कि वह अभी भी किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है। पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed