{"_id":"62e0e41ab31a1a5b0f1ae2f0","slug":"kanwar-yatra-2022-ends-with-jalabishek-approx-four-crore-kanwariyas-picked-gangajal-from-haridwar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanwar Yatra: 13 दिन में पौने चार करोड़ कांवड़ियों ने हरिद्वार से उठाया जल, जलाभिषेक के साथ संपन्न हुई यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanwar Yatra: 13 दिन में पौने चार करोड़ कांवड़ियों ने हरिद्वार से उठाया जल, जलाभिषेक के साथ संपन्न हुई यात्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 27 Jul 2022 01:01 PM IST
सार
मेरठ में मंगलवार को शिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जलाभिषेक किया। बाबा औघड़नाथ मंदिर में 48 घंटे निर्बाध जलाभिषेक हुआ। पुरा महादेव में 20 लाख से ज्यादा शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। भीड़ के कारण बन रही उमस व धूप में ज्यादा देर खड़े रहने से 900 कांवड़िये बीमार हुए व 55 कांवड़िये बेहोश हो गए।
विज्ञापन
1 of 8
कांवड़ यात्रा 2022
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पश्चिमी यूपी में 13 दिनों तक चली कांवड़ यात्रा के दौरान कुल तीन करोड़ 80 लाख 70 हजार कांवड़ियों ने हरिद्वार से गंगाजल उठाया। वहीं मंगलवार को कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन मेरठ में औघड़नाथ मंदिर पर ढाई लाख श्रद्धालुओं ने 48 घंटे तक निर्बाध जलाभिषेक किया तो बागपत के पुरा महादेव मंदिर में 20 लाख श्रद्धालुओं ने शिव का जलाभिषेक किया।
3 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पर्व था। 14 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हुई। बड़ी संख्या में कांवड़िए 13 जुलाई की पूर्व संध्या पर हरिद्वार पहुंचने शुरू हो गए थे। शासन-प्रशासन ने करीब चार करोड़ कांवड़ियों के हरिद्वार पहुंचने की उम्मीद जताई थी। इसी हिसाब से सुविधाएं जुटाई गईं थीं। हाईवे से लेकर शहर में यातायात प्लान लागू किया गया था।
कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन हरिद्वार से 30 लाख शिवभक्त हुए रवाना
गुरु पूर्णिमा के एक दिन बाद शुरू हुई श्रावण मास की कांवड़ यात्रा मंगलवार को शिवरात्रि को जलाभिषेक के साथ संपन्न हो गई। हरिद्वार में मंगलवार को भी 30 लाख शिव भक्तों ने गंगाजल उठाया और अपने प्रदेशों के लिए रवाना हुए। यात्रा के अंतिम दिन डीएम हरिद्वार विनय शंकर पांडेय और एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न होने पर ड्यूटी करने वाले अधिकारियों और कर्मियों को शाबाशी दी।
बाबा औघड़नाथ मंदिर में जलाभिषेक करते शिवभक्त
- फोटो : अमर उजाला
बाबा औघड़नाथ मंदिर में 48 घंटे निर्बाध जलाभिषेक
मेरठ में शिवरात्रि पर शिवालयों में मंगलवार सुबह से शाम तक जलाभिषेक किया गया। हर हर बम बम के जयकारों के साथ मंदिरों में श्रद्धालुओं के जलाभिषेक का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था, जबकि कांवड़ियों ने शाम को शुभ मुहूर्त में भोले शंकर पर जल चढ़ाया। कई मंदिरों में भोले बाबा का पंचामृत से अभिषेक किया गया।
3 of 8
बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़े श्रद्धालुओं
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के बाबा औघड़नाथ मंदिर में 48 घंटे निर्बाध जलाभिषेक हुआ। कांवड़ियों ने त्रयोदशी का जल बाबा औघड़नाथ मंदिर और चतुर्दशी का जल अपने-अपने मोहल्लों और कॉलोनियों के शिवालयों में चढ़ाया। अनुमानित 2.5 लाख श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
बाबा औघड़नाथ मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
औघड़नाथ मंदिर में कांवड़ियों ने मंगलवार शाम 6:30 बजे चतुर्दशी का जल चढ़ाया। मंदिर में सोमवार रात्रि 3:00 बजे से ही भक्तों की कतार लग गई थी। सुबह 5:00 बजे मुख्य आरती के उपरांत शिवरात्रि का जलाभिषेक शुरू हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु दंडवत कांवड़ लेकर भी पहुंचे। सुरक्षा के लिए मंदिर के बाहर पुलिस, आरएएफ और कमांडो तैनात रहे।
पुरा महादेव में श्रद्धालुओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
पुरा महादेव में 20 लाख श्रद्धालुओं ने चढ़ाया जल
बागपत के पुरा स्थित परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए चार किमी लंबी लाइन लग गई। यहां 20 लाख से अधिक कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। डीएम राजकमल यादव ने बताया कि मंगलवार दोपहर तक 12 लाख से अधिक श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके थे। रात तक यह आंकड़ा 20 लाख पार कर गया। मंदिर पर शाम 6:48 बजे झंडारोहण के बाद कांवड़ियों ने चतुर्दशी पर जलाभिषेक शुरू कर दिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।