फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth murdered near collectorate in Baghpat district of Uttar Pradesh

यूपी: बागपत में युवक की हत्या, पहचान मिटाने के लिए लाश को जलाया, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Fri, 23 Aug 2019 05:14 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 23 Aug 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
Youth murdered near collectorate in Baghpat district of Uttar Pradesh
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बागपत जनपद में कलक्ट्रेट के पास राष्ट्रीय पशु अनुसंधान केंद्र के पीछे औद्योगिक क्षेत्र में अज्ञात युवक की हत्या कर शव फेंक दिया। पहचान छिपाने के लिए शव को जलाया गया है। अर्द्ध जली अवस्था में शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस का कहना है कि शव चार दिन पुराना लग रहा है।

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे राष्ट्रीय पशु अनुसंधान केंद्र के पीछे औद्योगिक क्षेत्र में अर्द्ध जली अवस्था में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। युवक की हत्या कर शव की पहचान छिपाने को जलाने का प्रयास किया गया। सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव की शनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन शनाख्त नहीं हो सकी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: घर में घुसकर प्रधान के भाई की हत्या, प्रधान की हालत गंभीर, मेरठ के लिए रेफर
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। आसपास के थानों में सूचना दे दी गई है। इसके अलावा हरियाणा पुलिस को भी जानकारी दी गई है। पुलिस शनाख्त कराने के प्रयास कर रही है।

एक साल में आठ अज्ञात शव मिले
कलक्ट्रेट के आसपास व औद्योगिक क्षेत्र में अज्ञात लोगों की हत्या कर शव ठिकाने लगाने का सिलसिला जारी है। एक साल में अब तक आठ लोगों की हत्या कर शव को फेंका जा चुका है। वर्ष 2018 में एआरटीओ ऑफिस के पास औद्योगिक क्षेत्र में महिला की हत्या कर शव को जला दिया गया था। कलेक्ट्रेट के बाहर ज्ञान वाटिका में अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर शव फेंक दिया था। क्रिस्तु ज्योति स्कूल के पास हाईवे पर अज्ञात युवक की हत्या कर शव फेंका गया था। इसके अलावा सूजरा रेलवे हाल्ट के पास अज्ञात युवक की हत्या की गई थी। पुलिस आज तक एक भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है।

यह भी पढ़ें: बागपत: छोटे भाई ने बड़े भाई को मारी गोली, हत्या करने के बाद आरोपी फरार

घटना से पुलिस सुरक्षा पर सवाल
औद्योगिक क्षेत्र में अज्ञात युवक की हत्या किए जाने के बाद एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। बदमाश घटना को अंजाम देकर आराम से भाग निकले। युवक की हत्या कर शव को जलाया भी गया। इससे साफ हो गया है कि पुलिस रात में औद्योगिक क्षेत्र में गश्त नहीं करती। जबकि यहां फैक्ट्रियां हैं। उद्यमी भी पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग कर रहते हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed