फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pradhan brother murdered and pradhan injured by accused in Shamli city

यूपी: घर में घुसकर प्रधान के भाई की हत्या, प्रधान की हालत गंभीर, मेरठ के लिए रेफर

Wed, 21 Aug 2019 12:59 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 21 Aug 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
Pradhan brother murdered and pradhan injured by accused in Shamli city
घायल को देखने अस्पताल पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

शामली जनपद में झिंझाना थानाक्षेत्र के अलाउद्दीनपुर गांव में मंगलवार देर रात पटनीपरतापुर के प्रधान और उसके भाई पर घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें प्रधान के भाई की मौत हो गई जबकि प्रधान की हालत गंभीर है। देर रात पुलिस आरोपी की तलाश में गांव की घेराबंदी में लगी थी।

विज्ञापन


घटना रात करीब पौने 10 बजे ग्राम पंचायत पटनीपरतापुर के मजरे अलाद्दीनपुर की है। परिजनों के अनुसार प्रधान इतवारी और उसका भाई भरत दोनों घर में बैठे खाना खा रहे थे। आरोप है कि तभी गांव का एक युवक उनके घर आकर गालीगलौज करने लगा। प्रधान ने विरोध किया तो वो लौट गया और कुछ देर बाद आकर चाकू से प्रधान और उसके भाई पर अंधाधुंध वार कर दिए। पेट में चाकू लगने से प्रधान के भाई भरत और प्रधान इतवारी दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


कैराना: मामूली विवाद पर लाठी-डंडों से हमला, पिता ने तोड़ा दम, बेटे की हालत गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बीच बचाव को आए परिजनों को देख हमलावर भाग गया। परिजन दोनों घायलों को झिंझाना सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन वहां प्रधान के भाई भरत को मृत घोषित कर दिया। देर रात घायल प्रधान को परिजन गंभीर हालत में मेरठ ले गए। इंस्पेक्टर झिंझाना ओपी सिंह के अनुसार शराब पीते समय तीनों का विवाद हुआ था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed