फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Younger brother shot killed elder brother in Baghpat district of Uttar Pradesh

बागपत: छोटे भाई ने बड़े भाई को मारी गोली, हत्या करने के बाद आरोपी फरार

Fri, 16 Aug 2019 05:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 16 Aug 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
Younger brother shot killed elder brother in Baghpat district of Uttar Pradesh
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

बागपत जनपद के दाहा गांव में कहासुनी के बाद छोटे भाई ने गोली मारकर बड़े भाई की हत्या कर दी। बड़ौत सीएचसी पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। युवक की पत्नी ने देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने घटनास्थल से तमंचा बरामद किया है। माता पिता को साथ रखने को लेकर दोनों में अक्सर विवाद रहता था।

विज्ञापन


दाहा गांव निवासी प्रवेंद्र (36) पुत्र तीरथपाल खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। गुरुवार देर रात प्रवेंद्र का अपने छोटे भाई रविंद्र से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान छोटे भाई ने तमंचा उठा लाया और बड़े भाई के सीने से सटाकर गोली मार दी। प्रवेंद्र लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोगों की भीड़ लग गई। परिजन घायल को बड़ौत सीएचसी ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


यूपी: भाई ने अपनी छोटी बहन का गला काटकर मार डाला, वारदात के बाद आरोपी ने किया सरेंडर
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एएसपी अनिल कुमार सिंह, सीओ रमाला अनुज चौधरी, एसओ रमेश सिंह सिंधू फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस को घटनास्थल से 315 बोर का तमंचा पड़ा मिला। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई फरार हो गया। प्रवेंद्र की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उसके एक बेटा अंश, बेटी अंशी और अंशु हैं। पत्नी ममता और मां इंद्रकली का रोकर बुरा हाल था।

प्रवेंद्र के पिता तीरथपाल ने पुलिस को बताया कि माता-पिता को अपने पास रखने को लेकर दोनों भाइयों में विवाद रहता था। छोटा भाई रविंद्र आए दिन माता-पिता से अभद्रता करता था। बड़ा भाई प्रवेंद्र उसे ऐसा करने से मना करता था। इसे लेकर कई बार उनमें मारपीट भी हुई। गुरुवार रात भी छोटा भाई गाली-गलौज कर रहा था। इसके बाद ही विवाद बढ़ा और प्रवेंद्र की हत्या कर दी गई। उसकी पत्नी ममता ने आरोपी देवर रविंद्र के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 

ये रही दरोगा और सिपाही के सुसाइड की बड़ी वजह, दोनों ने तनाव में उठाया ये खौफनाक कदम

एएसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार रात दोनों भाई नशे की हालत में थे। दोनों में मामूली कहासुनी हुई। इसके बाद छोटे भाई ने घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed