{"_id":"5f60ff3c05baa54521534e80","slug":"youth-in-car-kidnapped-a-girl-muzaffarnagar-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: कार सवार युवकों ने युवती को किया अगवा, चलती कार से कूदी लेकिन फिर जबरन उठाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुजफ्फरनगर: कार सवार युवकों ने युवती को किया अगवा, चलती कार से कूदी लेकिन फिर जबरन उठाया
Tue, 15 Sep 2020 11:21 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर शहर से सटे गांव कछौली में कार सवार युवकों ने युवती को अगवा कर लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घंटों की तलाश के बावजूद न तो कार का सुराग लग पाया और न युवती का।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कछौली में मंगलवार शाम एक कार में दो युवक एक युवती को जबरन बैठाकर ले जाते देखे गए। ग्रामीणों के अनुसार युवती कार सवार युवकों के चंगुल से छूटने की जद्दोजहद कर रही थी। यह देख ग्रामीण कार की घेराबंदी में लग गए।
विज्ञापन
इसी दौरान एक बार युवती चलती कार से नीचे भी कूद गई, लेकिन जब तक ग्रामीण उस तक पहुंचते, आरोपी युवती को फिर से कार में जबरन खींच ले गए। इसके बाद कार शहर की ओर तेजी से फरार हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी, जिस पर एसएसआई मनोज कुमार तत्काल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शहर क्षेत्र में कार की तलाश में नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन घंटों की तलाश के बावजूद न तो कार का सुराग लग पाया और न ही उक्त युवती का।
मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाई जा रहीं हैं, जल्द ही युवती के साथ ही कार सवार आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/