{"_id":"58b814274f1c1b9c69830dbd","slug":"woman-tried-to-forcibly-rape-on-opposing-mother-daughter-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से जबरन रेप की कोशिश, विरोध करने पर मां-बेटी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से जबरन रेप की कोशिश, विरोध करने पर मां-बेटी को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Thu, 02 Mar 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
रेप पीड़िता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक गांव में चार लोगों ने घर में घुसकर एक युवती के साथ सामूहिक दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके और उसकी मां के साथ भी मारपीट की गई। परिजनों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले चार लोग जबरन घर में घुस गए तथा बुरी नीयत से उसे दबोच लिया। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने पहले तो उसके साथ मारपीट की और बाद में कोई भारी चीज उसके सिर में दे मारी। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई। शोर मचाने पर मौके पर पहुंची मां के साथ भी गाली गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान आस पड़ोस के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि युवती को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन