पति की हत्या कराकर प्रेमी के साथ फरार, पकड़े जाने पर दोनों ने उगला ज़हर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के बाद भी महिला अपने प्रेमी से मिलती रहीं और फिर पति की हत्या कराकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पकड़े जाने पर दोनों ने उगला ज़हर...
घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की है। यहां रोहटा गांव में 31 मार्च की रात को हुई 28 वर्षीय किसान मनवीर की हत्या गैंगवार या जमीनी विवाद में नहीं हुई। बल्कि युवक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कराई थी। पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। मनवीर कुख्यात मोनू जाट के रिश्ते का चाचा था।
एसपी देहात राजेश कुमार ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि मोदीनगर के रोरी गांव निवासी दीपा की शादी छह साल पहले रोहटा निवासी मनवीर के साथ हुई थी। महिला के अपने प्रेमी रजत नेहरा निवासी गावडी थाना परतापुर से प्रेम प्रसंग था। 2008 में जब दोनों हाई स्कूल में पढ़ते थे तभी से नजदीकी थी। उसके बाद शादी करने के लिए कहा लेकिन परिजनों ने शादी नहीं की। दीपा की शादी होने के बाद भी वह अपने प्रेमी से मिलती रहीं।
पढ़ें : प्रेमी के साथ मिलकर सगे भाई का कत्ल, पुलिस पूछताछ में उगला जहर
महिला ने बताया कि वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी, लेकिन उसका पति मनवीर विरोध करता था। 31 मार्च को जब मनवीर खेत पर गया तो फोन करके अपने प्रेमी को बुला लिया। जिसके बाद रजत ने तमंचे से गोली मारकर मनवीर की हत्या कर दी। पुलिस ने जब किसान की पत्नी दीपा से पूछताछ की तो अगले दिन ही वह घर से तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई।
पुलिस ने आरोपी रजत नेहरा निवासी गावड़ी और दीपा पत्नी मनवीर निवासी रोहटा को गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त तमंचा और एक बाइक बरामद की है। महिला ने कहा कि उसे पति की मौत का कोई पछतावा नहीं, बल्कि तीन बच्चों का पछतावा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/