फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wife murdered by husband in Bijnor at Uttar Pradesh

पत्नी की खौफनाक तरीके से हत्या, गिरफ्तार पति ने बताई मर्डर के पीछे की ये बड़ी वजह

Thu, 25 Apr 2019 09:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 25 Apr 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
Wife murdered by husband in Bijnor at Uttar Pradesh
आरोपी पति गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

चरित्र पर शक होने पर एक व्यक्ति अपना आपा खो बैठा और पत्नी के सिर में हथौड़ा मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी भागने के प्रयास में छत से कूदा तो उसके दोनों पैरों में चोट आ गई और वह भाग नहीं सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला यूपी बिजनौर जनपद का है।

विज्ञापन


कोतवाली देहात के मोहल्ला रजानगर निवासी साजिद पुत्र छोटे ने एक वर्ष पूर्व नहटौर के गांव बैरमनगर में मकान बनाया था। वह पत्नी और बच्चों सहित मकान में रहने लगा। इस मकान में उसने आरओ वाटर प्लांट लगाया था। साजिद बुधवार शाम पत्नी और बच्चों के साथ कोतवाली देहात से अपने नहटौर के घर पर आया था।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक रात करीब 12 बजे शोर शराबा होने पर पड़ोसी घर पहुंचे, तो साजिद का लड़का सुबहान बदहवास हालत में चिल्ला रहा था। ग्रामीणों ने अंदर जाकर देखा कि साजिद की 36 वर्षीय पत्नी ताहिरा खून से लथपथ पड़ी हुई थी। इसी दौरान साजिद मकान की छत से कूदकर भागने लगा। कूदने के दौरान उसके पैर में चोट लग गई। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल ताहिरा को सीएचसी में भर्ती कराया, वहां से उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया। बिजनौर में उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए साजिद ने बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। बात बढ़ी तो साजिद को गुस्सा आ गया और वह अपना आपा खो बैठा। उसने पत्नी के सिर में हथौड़ा मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने पड़ोसी इरशाद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद कर लिया है। 

तीन साल से पति कर रहा था परेशान
घटना की सूचना पर ताहिरा के मायके वाले सुबह के समय थाने पहुंचे। उनका कहना था कि साजिद ताहिरा को तीन चार साल से परेशान कर रहा था। कुछ दिन पूर्व आरओ वाटर प्लांट लगाने के लिए उसने मायके वालों से एक लाख रुपये लेने के लिए ताहिरा को भेजा था। लेकिन रुपये नहीं मिलने से वह नाराज था।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed