{"_id":"5a70beab4f1c1b514a8b6922","slug":"vidhvaa-mahila-ko-shaadi-kaa-jhaasa-dekar-fauji-se-dushkarm","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवा महिला को शादी का झांसा देकर फौजी ने किया था कई बार दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विधवा महिला को शादी का झांसा देकर फौजी ने किया था कई बार दुष्कर्म
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 31 Jan 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विधवा महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले एक फौजी व उसके भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर दीपक शर्मा के अनुसार कासमपुर की रहने वाली एक 40 वर्षीय विधवा महिला ने 14 दिसंबर 2017 को एक फौजी व उसके भाई के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी थी। महिला का कहना था कि एक फौजी से ने पहले उससे दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इस काम में उसके भाई ने उसका भरपूर सहयोग किया। महिला के तहरीर पर फौजी जर्नदीप सिंह निवासी समोटा रोड गडिया कलोनी अमृतसर व उसके भाई अमरजीत पर केस दर्ज किया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि मंगलवार को उक्त दोनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर सरधना चौपले के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन