फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Victim woman demand action against husband from DM in sexual assault attack case

यूपी: दोस्तों के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म, पत्नी ने डीएम से शिकायत कर मांगा इंसाफ

Mon, 11 Nov 2019 08:00 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 11 Nov 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
Victim woman demand action against husband from DM in sexual assault attack case
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

सहारनपुर जिले में एक महिला ने अपने पति पर साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म करने और बाद में तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं पुलिस को दी तहरीर में महिला ने पति पर दुष्कर्म की वीडियो बनाकर कार्रवाई करने पर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दिए जाने का आरोप भी लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने सोमवार को डीएम को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि एक व्यक्ति से उसका प्रेम प्रसंग हो गया था। शादी का झांसा देकर वह उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। लेकिन बाद में उसने शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद उसने पुलिस में इसकी शिकायत की। पुलिस ने कार्रवाई की तो बीती 16 अगस्त को उसने उससे शादी रचा ली और किराए का मकान लेकर वह अलग रहने लगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: देवर ने दोस्तों के साथ मिलकर भाभी से किया सामूहिक दुष्कर्म, डीआईजी के आदेश पर हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि पूर्व में पुलिस से कराई कार्रवाई के चलते वह उससे रंजिश रखने लगा और इसी के चलते तीन नवंबर को पति ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश कर दिया और अपने चार साथियों के साथ मिलकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान पति ने उसकी वीडियो भी बनाई। जिसके चलते वह उसे इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। आरोप लगाया कि अब उसके बाद पति ने मारपीट कर घर से निकालते हुए उसे तीन तलाक दे दिया है। महिला ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि वह तीन दिन पहले न्याय के लिए थाना गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।   

वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी चौब सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है, वह इस मामले की जानकारी कराने के बाद जांच कराएंगे जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed