फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP NEWS Sexual assault on woman in Muzaffarnagar

देवर ने दोस्तों के साथ मिलकर भाभी से किया सामूहिक दुष्कर्म, डीआईजी के आदेश पर हुई कार्रवाई

Tue, 06 Nov 2018 06:42 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 06 Nov 2018 06:42 PM IST
विज्ञापन
UP NEWS Sexual assault on woman in Muzaffarnagar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में एक गांव निवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को शामली स्टैंड पर फेंककर फरार हो गए। डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने पीड़िता के देवर समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि एक नवंबर को वह बहन से मिलने के बाद गांव लौटने के लिए शामली बस स्टैंड पर वाहन के इंतजार में खड़ी थी। इसी समय उसका देवर खुर्शीद अपने दो साथियों छपार के गांव बदरखा निवासी लोकेंद्र व भूपेंद्र के साथ वहां पहुंचा और उसे गांव छोड़ने की बात कहकर कार में बैठा लिया। इसके बाद तीनों आरोपी उसे लेकर कार को पीनना बाईपास की तरफ खेतों में ले गए और तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

इसके बाद तीनों उसे लेकर शहर पहुंचे और शामली स्टैंड के पास फेंककर फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार, उसने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर उसने डीआईजी सहारनपुर से कार्रवाई की गुहार लगाई। डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed