फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP police constable shot dead in Meerut, dead body found in forest

मेरठ में योगी सरकार के मंत्री सुरेश राणा के गनर की गोली मारकर हत्या, जंगल में मिला शव

Tue, 28 Jan 2020 12:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 28 Jan 2020 12:34 PM IST
विज्ञापन
UP police constable shot dead in Meerut, dead body found in forest
प्रतीकात्मक तस्वीर
मेरठ के मवाना क्षेत्र के एक गांव में छुट्टी पर आए सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिपाही का शव गोली लगी हालत में गांव के बाहर जंगल में मिला। सिपाही की हत्या की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मवाना थाना क्षेत्र के खेड़ी मनिहार निवासी आशीष कुमार (28 ) पुत्र संजीव सिंह 2011 में यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। इस समय सिपाही की शामली स्थित पुलिस लाइन में तैनाती थी। सिपाही प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश राणा का गनर भी था। 
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आशीष की शादी दौराला थाना क्षेत्र के भराला निवासी युवती के साथ हुई थी। शादी को लेकर दंपती में विवाद चल रहा था। पुलिस के अनुसार, आज मंगलवार को सिपाही का ससुराल पक्ष से तलाक को लेकर समझौता भी होना था। पुलिस अधिकारियों का कहना है 22 लाख रुपये में समझौता तय भी हो चुका था। 

सिपाही छुट्टी लेकर अपने गांव में आया था, जहां घर से अपने खेत पर देवता पूजने गया था। इस बीच खेत में सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिपाही की कनपटी पर गोली लगी हुई मिली है। चप्पल भी वहीं पर पड़ी मिली।

हत्या की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। मौके पर इंस्पेक्टर मवाना विनय कुमार आजाद मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसपी देहात अविनाश पांडे का कहना है कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि रंजिश के चलते सिपाही की हत्या की गई है। 

सिपाही का आज तलाक का समझौता होना था, 22 लाख रुपये में समझौता तय भी हो चुका था। कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्दी घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed