फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Police have arrested four accused in fake marriage case in Partapur of Meerut

लुटेरी दुल्हन: फर्जी शादी से करते थे लाखों की ठगी, कई राज्यों में फैला था नेटवर्क, महिला सहित पूरा परिवार गिरफ्तार

Wed, 01 Sep 2021 07:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 01 Sep 2021 07:42 PM IST
सार

फर्जी शादी के जरिये लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने दो महिलाओं समेत पूरे परिवार को दबोच लिया। आरोपियों ने पूछताछ में कई बड़े राज खोले हैं।

विज्ञापन
UP News: Police have arrested four accused in fake marriage case in Partapur of Meerut
फर्जी शादी का मामला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में परतापुर पुलिस ने इंद्रापुरम में एक मकान में छापा मारकर शादी कराने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें लुटेरी दुल्हन और बहन का रोल करने वाली दो महिलाएं भी हैं। मुख्य आरोपी सहित दो लोग अभी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


ऐसे करते थे ठगी
हरियाणा के रोहतक निवासी प्रवीन पुत्र उमेश की शिकायत पर पुलिस ने इंद्रापुरम कॉलोनी के एक मकान में छापा मारा। यहां से दर्शन और पल्लवपुरम निवासी पिंटू, मलियाना निवासी दो पूजा और रेखा को पकड़ा गया। पूजा फर्जी शादी में दुल्हन का रोल करती थी जबकि, दूसरी पूजा उसकी बड़ी बहन बनती थी। गिरोह का मुख्य आरोपी शाहपुर निवासी संदीप और प्रमोद की तलाश में पुलिस जुटी है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हरियाणा के रोहतक का निवासी प्रवीन ट्रक चालक है। शादी के नाम पर उसके साथ ठगी हुई है। गरीब दुल्हन बताकर उससे दो लाख रुपये कैश और लाखों रुपये के जेवरात ले लिए गए। शादी होने के बाद जैसे प्रवीन पत्नी के साथ कार से सवार होकर पैरिफेरल हाईवे से 18 किलोमीटर आगे पहुंचा तो रास्ते में पूजा ने भूख लगने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

खाना खाने के लिए गाड़ी को रोका। पूजा बाथरूम जाने की बात कहकर छिपकर होटल से बाहर निकली और प्रमोद की कार से बैठकर वहां से फरार हो गई। यह शादी परतापुर के इंद्रापुरम कॉलोनी में आदेश के मकान में संपन्न हुई थी। गिरोह के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि गिरोह का मुखिया संदीप पहले भी दो दर्जन से अधिक लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है। ठगी में प्रत्येक लोगों का हिस्सा होता है। इंस्पेक्टर परतापुर नजीर अली खां का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यूपी से हरियाणा तक सक्रिय है ठगों का यह गिरोह
शादी कराने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाला गिरोह यूपी और हरियाणा के कई शहरों में सक्रिय है। मेरठ और आसपास के जिलों में कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया है। पुलिस अन्य पीड़ितों के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed