फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Police has arrested another accused of solver gang in Meerut

यूपी: सॉल्वर गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार, फर्जी प्रवेश पत्र लेकर दरोगा की परीक्षा देने आया था आरोपी

Sun, 21 Nov 2021 01:39 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sun, 21 Nov 2021 01:39 PM IST
सार

मेरठ में पुलिस ने सॉल्वर गैंग का एक और सदस्य दबोचा है। पुलिस इससे पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपी फर्जी प्रवेश पत्र लेकर दरोगा की परीक्षा देने आया था।

विज्ञापन
UP News: Police has arrested another accused of solver gang in Meerut
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में जानीखुर्द पुलिस ने सॉल्वर गैंग का एक और आरोपी गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया गैंग का सदस्य मथुरा का रहने वाला रविकांत है। आरोपी मेरठ-बागपत मार्ग पर स्थित आईटीएम कॉलेज पांचली खुर्द में दरोगा की परीक्षा देने आया था। सॉल्वर गैंग के चार सदस्यों को मेरठ पुलिस इससे पहले गिरफ्तार कर चुकी है। जो कि फिलहाल जेल में बंद है। सरगना अमित अभी फरार है। 

विज्ञापन


जानी थाना क्षेत्र के आईटीएम कॉलेज पांचली खुर्द में यूपी पुलिस के एसआई पद की भर्ती परीक्षा चल रही है। शनिवार शाम की पाली में परीक्षार्थियों का परीक्षा के लिये कॉलेज में प्रवेश पत्र व आईडी कार्ड चेक कर प्रवेश दिया जा रहा था। गेट पर चेकिंग के दौरान एक परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र पर चेकिंग कर रहे अध्यापक को शक हुआ। अध्यापक ने मौके पर मौजूद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पूछताछ के लिये परीक्षार्थी को हिरासत में लेने का प्रयास किया तो वह मौके से भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे कॉलेज के पास से हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


वहीं पूछताछ में मुथरा निवासी आरोपी रविकांत ने बताया कि वह एक अन्य परीक्षार्थी का फर्जी प्रवेश पत्र बनवाकर परीक्षा देने आया था। पुलिस देर शाम तक उसे लेकर सॉल्वर गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिये दबिश देने में लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में ताबड़तोड़ हत्याएं: मंत्री और अफसरों के दावों की खुल रही पोल, हाईवे पर हो रहे दिनदहाड़े कत्ल, सबूत हैं ये तस्वीरें

एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि 14 नवंबर को जानी पुलिस ने सॉल्वर गैंग के आशुतोष मणि त्रिपाठी निवासी देवरिया और साहिर खान निवासी लालपुर खुर्जा बुलंदशहर को गिरफ्तार किया था। 17 नवंबर को कंकरखेड़ा पुलिस ने इमरान निवासी भदौही और दीपक निवासी गोपालपुर पटना गिरफ्तार किये थे। शनिवार को जानी पुलिस ने आरोपी रविकांत मथुरा को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको जेल भेज गया।  

यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात

सरगना अमित की तलाश में एसटीएफ भी लगी 
मेरठ से सॉल्वर गैंग के पांच लोगों की गिरफ्तारी होने पर एसटीएफ भी जांच में जुट गई। दरोगा भर्ती परीक्षा 12 नवंबर से शुरू हुई और तीन दिसंबर तक चलेगी। मेरठ में पांच सेंटर में परीक्षा चल रही है। सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह का कहना है कि सॉल्वर गैंग के सरगना अमित निवासी पटना की तलाश और उनके नेटवर्क का पता लगाने की तलाश चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed