फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Attacked on police team and three accused arrested by officers in a village of Meerut

मेरठ: पुलिस से हाथापाई कर शराब माफिया को छुड़ाया, फिर तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Sat, 04 Sep 2021 05:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 04 Sep 2021 05:38 PM IST
सार

मेरठ के एक गांव में दबिश देने गई पुलिस के साथ हाथापाई कर दी गई। इस दौरान आरोपियों के परिजनों ने पुलिस से शराब माफिया को छुड़ा लिया। जानकारी लगने पर भारी पुलिस बल पहुंचा और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
UP News: Attacked on police team and three accused arrested by officers in a village of Meerut
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में अवैध शराब की सूचना पर दबिश देने गई पुलिस से हाथापाई कर शराब माफिया को परिजनों ने छुड़ा लिया। जानकारी पर पहुंचे इंस्पेक्टर ने भारी पुलिस बल के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 22 पव्वे मिस्टर इंडिया मार्का के बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने तीन लोगों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष मुकेश कुमार का कहना है कि क्षेत्र के शाहपुर गांव में एक सप्ताह से अवैध व कच्ची शराब बिक्री की सूचना मिल रही थी, लेकिन शराब माफिया हत्थे नहीं चढ़ रहे थे। गुरुवार रात सूचना मिली कि शाहपुर निवासी तेजपाल व उसका पुत्र शिवम बटावली स्थित बड़ोदरा बैंक के पास अवैध शराब बेच रहा है। पुलिस के पहुंचने से पहले पिता-पुत्र बच निकले। पुलिस ने उनके घर दबिश दी तो वह पुलिस को देखकर भागने लगे। वहीं पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। इस पर उसकी पुत्री पूजा, पत्नी सुरजवती, दामाद कृष्ण व पुत्र शिवम ने पुलिस के साथ हाथापाई कर उन्हें छुड़ा लिया। 
विज्ञापन


उधर, जानकारी पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए भीड़ को तितर-बितर कर मुख्य आरोपी तेजपाल व शिवम को गिरफ्तार कर उनके पास से 22 पव्वे मिस्टर इंडिया अलीगढ़ मार्का बरामद कर लिया। पुलिस ने तेजपाल, उसके पुत्र शिवम, पुत्री पूजा, पत्नी सुरजवती, अरविंद पड़ोसी व दामाद कृष्ण कुमार पुत्र वीरपाल गांव महलवाला थाना किठौर व अज्ञात के खिलाफ बलवा व सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी तेजपाल, बेटा शिवम, दामाद कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार का कहना है कि शीघ्र ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed