फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: A gang has been uncovered by the police and two accused including 10 cars have been arrested in Meerut

यूपी: शातिर गिरोह का भंडाफोड़, दबोचे गए दो आरोपी, 10 कारें बरामद, ऐसे चल रहा था बड़ा खेल

Sat, 19 Jun 2021 05:05 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 19 Jun 2021 05:05 PM IST
सार

पुलिस ने एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से होंडा सिटी समेत 10 कारें बरामद की गई हैं।

विज्ञापन
UP News: A gang has been uncovered by the police and two accused including 10 cars have been arrested in Meerut
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर से वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह का मेरठ पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर गाजियाबाद से चोरी हुई होंडा सिटी व आई-10 गाड़ी बरामद की। आरोपियों ने बताया कि चोरी की गाड़ियां मुजफ्फरनगर और मेरठ के सोतीगंज में आती हैं। मुजफ्फरनगर पुलिस ने मीनाक्षी चौक के पास एक कबाड़ी के गोदाम पर छापा मारा। यहां से चोरी के कुछ वाहन और इंजन बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


परतापुर थाना पुलिस गुरुवार रात मोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दिल्ली की ओर से आई-10 गाड़ी आ रही थी। इसके चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और भागने लगा। पुलिस ने गाड़ी का पीछा और आधे किमी दूर जाकर पकड़ लिया। संजय नाम के चालक ने बताया कि एक घंटे पहले गाजियाबाद से आई-10 और होंडा सिटी गाड़ी चोरी की है। होंडा सिटी कार को अजीम निवासी मुजफ्फरनगर लेकर आ रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस ने उसे पकड़ने का प्लान बनाया, लेकिन अजीम गाड़ी छोड़कर भाग गया। बताया गया है कि दोनों गाड़ी मुजफ्फरनगर के मीनाक्षी चौक के पास एक कबाड़ी के गोदाम पर जानी थी। वहां इन्हें काटा जाना था। पुलिस ने संजय से पूछताछ के बाद एक और आरोपी को पकड़ लिया। दोनों से पुलिस ने रातभर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दिल्ली-एनसीआर से चोरी होने वाली गाड़ियों को मुजफ्फरनगर व मेरठ के सोतीगंज में बेचा जाता है। उनका बड़ा गिरोह है। सरगना अजीम है। गाड़ियों को चोरी करने वाले, कबाड़ी के गोदाम तक उसको लाने वाले अलग, कबाड़ी से गाड़ी कटवाने के पैसे लेने वाले अलग-अलग सदस्य हैं। 

मुजफ्फरनगर में भी अलर्ट हुई पुलिस टीम
दिल्ली-एनसीआर से गाड़ियों को चोरी करके मुजफ्फरनगर लाया जाता है। इसके बारे में जैसे ही मेरठ पुलिस ने मुजफ्फरनगर पुलिस से संपर्क साधा। तभी मुजफ्फरनगर पुलिस सक्रिय हुई और मीनाक्षी चौक स्थित कबाड़ी के गोदाम पर छापा मारा। जहां से चोरी की गाड़ियों और इंजन भी बरामद होने की बात सामने आई है। मुजफ्फरनगर पुलिस ने कबाड़ी को पकड़ लिया और पूरे गिरोह का पता लगाने में जुट गई है। पुलिस का कहना है गिरोह का नेटवर्क कई जिलों में फैला है। पुलिस छानबीन कर रही है।

गाजियाबाद से दो गाड़ियों को चोरी करके मुजफ्फरनगर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दोनों गाड़ियों को जब्त कर दो आरोपी पकड़े हैं। परतापुर पुलिस पूछताछ कर रही है। यह बड़ा गिरोह है। इसका नेटवर्क दिल्ली, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ सहित अन्य कई जिलों में फैला है। - अमित कुमार राय, सीओ ब्रह्मपुरी 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed