फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: murder of farmer in Baghpat

यूपी: युवक की गोली मारकर हत्या, खून से लतपथ शव देख उड़े परिजनों के होश

Tue, 17 Jul 2018 09:03 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बागपत
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 17 Jul 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
UP: murder of farmer in Baghpat
फाइल फोटो

बागपत के बड़ावद गांव में खेत में गए एक युवक की हत्या गोली मारकर कर दी, सूचना पर परिजन उसे सीएचसी पर लेकर आए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। उसके सीने पर गोली लगी है। इस संबंध में मृतक के बाबा ने थाने में अज्ञात में तहरीर दी।

विज्ञापन


मृतक कुलदीप उम्र 20 पुत्र यशपाल बड़ावद गांव का रहने वाला है, वह मंगलवार को शाम के समय अपने भाई उज्जवल के साथ पहले डॉक्टर के गया। बाद में खेत में चला गया। छह बजे के लगभग कुछ लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी कि कुलदीप का खून से लतपथ शव खेत में पड़ा है। सूचना पर परिजन उसे सीएचसी बड़ौत लेकर आए, वहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


कुलदीप के पिता यशपाल ने बताया कि उनकी किसी के साथ रंजिश नहीं है। यह घटना कैसे हुई, अभी तक जानकारी नहीं हुई। इस संबंध में मृतक के बाबा मास्टर सुखराज ने अज्ञात में बिनौली पुलिस को तहरीर दी, बड़ौत सीएचसी पर उनके परिजन जमा रहे और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष बिनौली देवेंद्र विष्ट ने बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है, फिलहाल तहरीर अज्ञात में आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी पुलिस ने जाना था था कुलदीप
मृतक कुलदीप यूपी पुलिस का टेस्ट दे चुका है और उसका अरमान था कि यूपी पुलिस में जाकर सेवा कर सके, लेकिन उसका सपना अधूरा रह गया। पिता यशपाल का भी उस पर गौरव था कि उसका बेटा पुलिस में जाएगा, लेकिन बेटे की मौत पर वह गमगीन था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed