दंपती की मौत के मामले में पुलिस को अभी कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है। माना जा रहा है कि मोबाइल की कॉल डिटेल से ही हत्या और आत्महत्या का राज खुलेगा। बेहद खौफनाक था वो मंजर, जिसे देख हर कोई कांप गया था। अगली स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट-
कॉल डिटेल से खुलेगा दंपती की मौत का राज, मौका-ए-वारदात से जुटाए सबूत, बेहद खौफनाक था वो मंजर
बता दें कि मुजफ्फरनगर जिले में खतौली थाना क्षेत्र के गांव लाड़पुर में सोमवार को एक ग्रामीण ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पहले पत्नी की हत्या कर दी थी। फिर बाद में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस को वारदात का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
पुलिस ने मृत दंपती के दोनों मोबाइलों और मौका-ए वारदात से फोरेंसिक टीम द्वारा जुटाए गए सबूतों को जांच के दायरे में रखा है। उधर, मां-बाप की मौत से उनका बेटा आयुष अनाथ हो गया है। परिवार के लोग गमजदा हैं।
बताया गया कि सोमवार की सुबह सात बजे मनोज का अपनी पत्नी सीमा से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसको लेकर मनोज ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
मनोज के इस आत्मघाती कदम उठाने के पीछे आखिरकार कौन सी वजह रही होगी इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस ने अपनी ओर से इस घटना को लेकर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।
यह भी पढ़ें: इकलौते हैप्पी की शादी बनी काल, दुल्हन समेत दो हत्याएं, प्रेम कहानी का खौफनाक अंत
पुलिस का मनाना है कि मृत दंपती के मोबाइलों की कॉल डिटेल से भी इस घटना के पीछे क्या वजह रही होगी इसका पता लगाने में सफलता मिल सकती है। इसलिए मोबाइलों की कॉल डिटेल को निकलवाया जा रहा है।
इसके अलावा मौका-ए वारदात से फोरेंसिक टीम द्वारा जुटाए सबूतों के आधार पर भी जांच पड़ताल की जाएगी। पुलिस ने इस घटना को लेकर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है। पुलिस की जांच के बाद ही मनोज के आत्मघाती कदम उठाने की हकीकत का पता चल सकेगा। हालांकि अभी तक पुलिस को कोई ऐसा ठोस सबूत नहीं मिल सका है कि जिसके आधार पर सफलता मिल सके।
यह भी पढ़ें: नाबालिग बेटी ने चाचा के साथ मिलकर पिता को मार डाला, ये रही मर्डर के पीछे की बड़ी वजह