फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News, One criminal arrested and injured in police encounter at Muzaffarnagar

मुठभेड़ में धांय-धांय, जांबाज अफसरों ने 20 हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली, गिरफ्तार

Wed, 13 May 2020 11:02 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 13 May 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News, One criminal arrested and injured in police encounter at Muzaffarnagar
मुठभेड़ में इनामी बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर जनपद में बुढ़ाना पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक 20 हजार का इनामी बदमाश पकड़ा गया। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए।

विज्ञापन


एसपी देहात नेपाल सिंह ने बताया कि बुढ़ाना पुलिस बुधवार रात को विज्ञान रोड पर गश्त पर थी। तभी वहां पर तीन आदमी एक बछड़े को बांध कर ले जाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस को देख कर वो भाग खड़े हुए। पुलिस ने पीछा किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। एक गोली कांस्टेबल कुलवंत सिंह के हाथ में लगी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से गिर गया, जबकि दो फरार हो गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुठभेड़: बदमाशों की शामत, 15-15 हजार के दो इनामी को मारी गोली, एक सिपाही भी घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घायल बदमाश को दबोच लिया, जिसके पास से तमंचा, कारतूस मिले। मौके से एक बाइक, गोकशी के उपकरण बरामद हुए। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम सादिक पुत्र इरफान निवासी हरसौली बताया। एसपी देहात ने बताया कि सादिक वर्तमान में बुढ़ाना में रह रहा था। उस पर 20 हजार का इनाम घोषित था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed