फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two accused has arrested and injured in police encounter at Muzaffarnagar district of Uttar Pradesh

मुठभेड़: बदमाशों की शामत, 15-15 हजार के दो इनामी को मारी गोली, एक सिपाही भी घायल

Tue, 12 May 2020 09:30 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 12 May 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Two accused has arrested and injured in police encounter at Muzaffarnagar district of Uttar Pradesh
मुठभेड़ में घायल बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में दो अलग- अलग क्षेत्रों में पुलिस की गोकशों व बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 15-15 हजार के दो इनामी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। घायल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि उनके साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।

विज्ञापन


मुठभेड़ - 1

जानसठ में पुलिस की जंगल में गोकशी कर रहे गोकशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली पैर में लगने से एक गोकश घायल हो गया। पुलिस ने घायल गोकश को पकड़ लिया, जबकि दो उसके साथी फरार हो गए। पकड़ा गया गोकश 15 हजार रुपये का इनामी है। पुलिस ने फरार दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए जंगलों में घंटों में कांबिंग की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने घायल इनामी गोकश को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


सीओ शकील अहमद ने पत्रकारों को बताया कि मंगलवार की सुबह इंस्पेक्टर योगेश शर्मा को मुखाबिर से सूचना मिली कि गांव पिमौड़ा के जंगल में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ जंगल में पहुंचे। पुलिस ने जंगल में गोकशी करने वालों की घेराबंदी कर दी। गोकशों ने पुलिस को देखकर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग करनी प्रारंभ कर दी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली पैर में लगने से एक गोकश घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी भागने में सफल हो गए। पुलिस ने पकड़े गए गोकश के कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि पकड़ा गया घायल गोकश गांव ककरौली निवासी अरशद पुत्र हाशिम निकला। पकड़े गए गोकश पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गोकश अरशद पर थाना ककरौली और जानसठ में दर्जनों गोकशी के मुकदमे दर्ज हैं। थाना ककरौली से गोकश पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने मौके से गोवंश समेत गोकशी करने के उपकरण भी बरामद किए हैं। घायल गोकश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीनों गोकशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि शीघ्र की दोनों फरार गोकशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मुठभेड़ में 15 हजार रुपये का इनामी पकड़ा

मुठभेड़ - 2

वहीं मोरना के शुकतीर्थ गंगा खादर खोले में मुठभेड़ में पुलिस ने 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ लिया, जबकि साथी बदमाश फरार हो गया। पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हो गया। मुठभेड़ में बदमाशों की गोली से एक सिपाही भी घायल हुआ।

सीओ राममोहन शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि भोपा क्षेत्र के शुकतीर्थ- फिरोजपुर गंगा खादर खोले में बदमाशों द्वारा लूट की वारदात को अंजाम देने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर भोपा थाना प्रभारी संजीव सिंह अपने साथ शुकतीर्थ पुलिस चौकी प्रभारी जगपाल सिंह और धीर सिंह, गणेश शर्मा, अमित यादव, रविंद्र अधाना आदि पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर बदमाशों की घेराबंदी कर ली। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने भी बदमाशों पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की गोली बदमाश टीटू के पैर में लगी, जिससे बदमाश घायल हो गया। मुठभेड़ में बदमाशों की गोली लगने से कांस्टेबल रविंद्र अधाना भी घायल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाश को पकड़ लिया, जबकि उसका साथ बदमाश फरार हो गया। 

भोपा थाना प्रभारी संजीव सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश क्षेत्र के गांव फिरोजपुर निवासी कुडा का पुत्र टीटू है। इसके विरुद्ध लूट, चोरी और पुलिस मुठभेड़ सहित आठ मुकदमे दर्ज हैं। वहीं बदमाश के ऊपर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। पूछताछ में अपने फरार साथ बदमाश का नाम आजाद बताया है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। फरार हुए बदमाश की तलाश की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed