फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News: husband of former village head was killed in a village in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर में वारदात: पूर्व प्रधान पति की फावड़ों से प्रहार कर हत्या, जांच में जुटे पुलिस अधिकारी

Thu, 30 Jul 2020 05:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 30 Jul 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: husband of former village head was killed in a village in Muzaffarnagar
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में तितावी थाना क्षेत्र के गांव मुकुंदपुर में अज्ञात लोगों ने पूर्व प्रधान पति अमरपाल की हत्या कर दी। बताया गया कि 44 वर्षीय अमरपाल नलकूप पर गया था। वहीं पर उसकी फावड़ों से प्रहार कर हत्या की गई। हत्या का कारण अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच पड़ताल में लगी है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बेटा हेमंत खाना लेकर नलकूप पर पहुंचा तो वहां पिता अमरपाल का शव पड़ा था। उसने तुरंत परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि नलकूप के पास खून से सना फावड़ा पड़ा हुआ था। फावड़े से ही अमरपाल के मुंह पर ज्यादा प्रहार किए गए। मृतक के बड़े बेटे मुकुल ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक अमरपाल की पत्नी प्रमिला वर्ष 2000 में गांव की प्रधान बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: विवादों में घिरे सीओ का तबादला, उठे थे कई बड़े सवाल, अमर उजाला ने प्रमुखता से किया था प्रकाशित

एसपी देहात नेपाल सिंह ने बताया कि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतक पर भी हत्या समेत सात मुकदमे दर्ज हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed