फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP CRIME NEWS: Girls have been sexually assaulted at different places in Meerut

दुष्कर्म की तीन खौफनाक वारदातें: कहीं शादी का झांसा तो कहीं बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम

Fri, 20 Aug 2021 02:12 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 20 Aug 2021 02:12 AM IST
सार

मेरठ में एक युवक शादी का झांसा देकर युवती के साथ पांच साल तक संबंध बनाता रहा। बाद में युवक ने दूसरी युवती से शादी कर ली।

विज्ञापन
UP CRIME NEWS: Girls have been sexually assaulted at different places in Meerut
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में लगातार दुष्कर्म के मामले में सामने आ रहे हैं। फिर से तीन मामले प्रकाश में आए हैं, कहीं शादी का झांसा देकर तो कही बंधक बनाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन


केस - 1
शादी का झांसा देकर पांच साल किया दुष्कर्म

मेरठ के सरूरपुर क्षेत्र के कक्केपुर निवासी एक युवक शादी का झांसा देकर युवती के साथ पांच साल तक संबंध बनाता रहा। बाद में युवक ने दूसरी युवती से शादी कर ली। पीड़ित युवती करीब एक साल पहले प्रेमी के घर पहुंची तो उसके साथ मारपीट की गई और उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे वह झुलस गई थी। उस समय पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की थी। अब फिर युवती सीओ से मिली और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


मूलरूप से नोएडा निवासी युवती हाल में गुरुग्राम में रह रही है। उसने बताया कि मेरठ के कक्केपुर गांव का युवक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान करता था। दोनों के बीच दोस्ती होने पर वह लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से पांच साल तक दुष्कर्म किया। आरोप है कि कई बार युवक ने गर्भपात भी कराया। युवक ने करीब 15 महीने पहले दूसरी शादी कर ली। इसका पता युवती को चला तो वह 21 अगस्त, 2020 को आरोपी के गांव पहुंची, जहां युवक और उसके परिजनों ने उससे मारपीट की और मिट्टी का तेल छिड़ककर उसे आग लगा दी थी, जिससे वह झुलस गई थी। पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन नंबर और थाने में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आरोप है कि इस मामले को लेकर वह पुलिस प्रशासन से कई बार गुहार लगा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। युवती सीओ से मिली और कार्रवाई की की मांग की है। सीओ आरपी शाही का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।

केस - 2
शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म

खरखौदा में मायके में रह रही विधवा को शादी का झांसा देकर एक युवक उससे दुष्कर्म करता रहा। शादी से इनकार किए जाने पर पीड़ित महिला चार दिन से कार्रवाई के लिए थाने के चक्कर लगा रही है। 

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के अनुसार, उसका विवाह पांच वर्ष पहले हापुड़ निवासी एक युवक के साथ हुआ था। एक वर्ष बाद हादसे में उसके पति की मौत हो गई थी। तब से विधवा मायके में अपनी मां के पास रह रही है। महिला का आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर पिछले एक वर्ष से उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। महिला ने शादी का दबाव बनाया तो युवक के पिता ने महिला को अपने बेटे की उम्र से ज्यादा बताते हुए शादी से इनकार कर दिया। जिस पर पीड़ित महिला कार्रवाई के लिए चार दिन से थाने के चक्कर लगा रही है। लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। सीओ किठौर बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि मामले का पता कर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। 

केस - 3
दो दिन तक बंधक बनाकर किशोरी से दुष्कर्म

जानीखुर्द थाना क्षेत्र के कस्बे में किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों ने किशोरी को युवक के कब्जे से मुक्त करा घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 

कस्बे में दो दिन पूर्व एक किशोरी घर से लापता हो गई थी। परिजन तभी से उसकी तलाश में थे। बुधवार रात परिजनों को पता चला कि किशोरी को पास में ही रहने वाले युवक के घर पर दो दिन पूर्व देखा गया था। परिजन उसके घर पहुंचे और किशोरी के बारे में पूछा। युवक ने जानकारी से इनकार किया। इसके बाद परिजनों ने घर की तलाशी ली तो किशोरी कमरे में बंधक मिली। उसके हाथ पैर बंधे थे और मुंह में कपड़ा भरा था। 

परिजनों ने किशोरी को मुक्त किया। इस दौरान आरोपी मौके से भाग निकला। किशोरी ने बताया की युवक उससे जबरदस्ती घर ले आया था। दो दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। रात में वह उसकी हत्या कर ठिकाने लगाने की योजना बना रहा था। किशोरी के पिता ने थाने में आरोपी कामिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। थाना प्रभारी संजय वर्मा के अनुसार, घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed