{"_id":"61932a0feb8122647957b2bc","slug":"up-crime-news-girl-murdered-after-being-sexually-assaulted-at-banquet-hall-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में खौफनाक वारदात: शादी समारोह में दूल्हे की भांजी से दुष्कर्म के बाद हत्या, बाथरूम में मिली लाश, बैंक्वेट हॉल किया सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मेरठ में खौफनाक वारदात: शादी समारोह में दूल्हे की भांजी से दुष्कर्म के बाद हत्या, बाथरूम में मिली लाश, बैंक्वेट हॉल किया सील
Tue, 16 Nov 2021 09:18 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 16 Nov 2021 09:18 AM IST
सार
मेरठ में शादी समारोह के दौरान एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। बैंक्वेट हॉल में दूल्हे की भांजी के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। वहीं मंडप में वारदात के बावजूद दूसरी शादी की तैयारी चल रही थी, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मंडप को सील करते हुए ताला लगा दिया।
विज्ञापन
मंडप पर ताला लगाती पुलिस
- फोटो : Amar Ujala Meerut
विस्तार
मेरठ में गढ़ रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में सोमवार देर रात शादी समारोह में आई दूल्हे की भांजी से दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बरातियों ने आरोपी को पकड़कर पिटाई की। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक रवि बालियान शामली का रहने वाला है। वहीं मंगलवार सुबह मामले की जानकारी लगते ही गुस्साए परिजनों ने गढ़ रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन
उधर, वारदात के बाद मंडप में आज दूसरी शादी की तैयारी थी। हलवाई मंडप के अंदर काम कर रहे थे, इसी दौरान पुलिस वहां पहुंची और काम बंद करा दिया। पुलिस ने जैसे ही बताया कि मंडप पर सील की कार्रवाई होने वाली है, तो वहां मौजूद हलवाई ने सारा सामान निकाल कर पिछले रास्ते से बाहर रख दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मेडिकल थाना क्षेत्र की पॉश कालोनी के रहने वाले एक व्यापारी के बेटे की शादी का कार्यक्रम गढ़ रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में चल रहा था। इसी दौरान दूल्हे की भांजी लापता हो गई। परिजनों ने लड़की की तलाश शुरू की तो वह बैंक्वेट हॉल के एक कमरे के बाथरूम में मृत मिली। लड़की के पास नशे में धुत एक युवक मिला। युवक के साथ मारपीट की गई, वह बेहोश हो गया था। शोर मचाने पर बराती और घराती वहां पहुंच गए। लड़की के साथ दुष्कर्म और हत्या की खबर मिलते ही शादी समारोह में खलबली मच गई।
विज्ञापन
वहीं परिवार के लोगों ने हंगामा किया तो बैंक्वेट हॉल में तैनात सिक्योरिटी गार्डों ने उनके साथ मारपीट कर दी। सूचना पर भावनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की व युवक को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात
शादी समारोह में लोगों के साथ गार्डों द्वारा मारपीट की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता अंकित चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए और हंगामा कर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित परिवार आक्रोशित है, मेडिकल कॉलेज में बड़ी संख्या में पुलिस बल लगा दिया गया। देर रात तक पुलिस जांच कर रही थी। आरोपी शादी समारोह में कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी अभी न तो पीड़ित परिवार और न बैक्वेट हॉल वालों को है।
यह भी पढ़ें: वीभत्स हादसा: रिटायर्ड फौजी-पत्नी व बेटे की मौत, हाईवे पर 50 मीटर तक घिसटते गए तीनों लोग, देखिए तस्वीरें