{"_id":"5d8e1ce78ebc3e93d0285173","slug":"up-crime-news-funeral-in-muzaffarnagar-after-couple-murdered-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से दंपती की हत्या, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार, 10 साल पहले किया था प्रेम विवाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
धारदार हथियार से दंपती की हत्या, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार, 10 साल पहले किया था प्रेम विवाह
Fri, 27 Sep 2019 08:00 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 27 Sep 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा से दंपती के शवों को पोस्टमार्टम के बाद गांव में लाया गया तो कोहराम मच गया। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया गया कि कुछ युवकों ने शराब के नशे में दोनों की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: शराब पार्टी चलती रही और सात घंटे तक पड़ी रही मुकुल की लाश, सनसनीखेज खुलासा, सामने आई असली सच्चाई
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में चरथावल थाना क्षेत्र के गांव बाढ़ निवासी रामकिशन (55) पुत्र हिरदा को अपनी पत्नी ओमवती के साथ हरियाणा के थाना घरौंडा क्षेत्र के गांव बबलाना में रहता था। वहां वह किसान के यहां मजदूरी करता था। किसान के खेत पर बने कमरे में दोनों साथ रहकर गुजर बसर करते थे। सोमवार रात को धारदार हथियारों से दोनों की हत्या कर दी गई थी। गुरुवार को बाढ़ में यह खबर पहुंची, तो कोहराम मच गया। पूर्व तेजपाल परिजन श्याम कुमार, सोमपाल, हरफूल, और भतीजा अश्वनी आदि को लेकर घरौंडा थाने पहुंचें। दोनों के पोस्टमार्टम के बाद देर रात शवों को गांव लाया गया। एक साथ दोनों के शव देखकर परिजनों फफक पड़े। मां ग्यासों की आंखों के आंसू गम में सूख गए थे। पूर्व प्रधान तेजपाल ने बताया कि मृतक रामकिशन के भतीजे अश्वनी ने हत्याकांड की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
रामकिशन का ओमवती से हुआ था प्रेम विवाह
बाढ़ के मृतक रामकिशन का प्रेम विवाह शामली जिले के थानाभवन क्षेत्र के गांव यारपुर निवासी ओमवती से करीब 10-12 साल पहले हुआ था। दोनों अपने घर और ससुराल में आते रहते थे। दोनों के कोई संतान नहीं थी। पूर्व प्रधान तेजपाल ने बताया कि मृतक की मां ग्यासो के अलावा उसके भाई गांव में रहते हैं। उसके खेत पर बने कमरे में हरियाणा के कुछ युवकों ने शराब पीकर दोनों के सिर में फावड़े से हमला किया। जिससे दोनों की मौत हुई। बताया गया है कि मामले में कुछ आरोपी घरौंडा पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/