फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News: Father has killed to his two daughter in Fazalpur of Meerut

खौफनाक वारदात: कलयुगी पिता ने दो मासूम बेटियों का गला दबाकर मार डाला, सामने आई ये बड़ी वजह

Sat, 14 Aug 2021 10:19 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 14 Aug 2021 10:19 AM IST
सार

कलयुगी पिता ने अपनी दो मासूम बेटियों की हत्या कर डाली। आरोपी पिता वारदात को अंजाम देने के बाद मौरे से फरार हो गया।

विज्ञापन
UP Crime News: Father has killed to his two daughter in Fazalpur of Meerut
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। पत्नी से विवाद के चलते कलयुगी पिता ने अपनी दो मासूम बेटियों की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


मामला कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के अनूपनगर फाजलपुर का है। अरुण कुमार पुत्र तारा सिंह जाटव का अपनी पत्नी निशु से काफी समय से विवाद चल रहा था। इस विवाद के चलते निशु कुछ दिन पहले अपने पति अरुण को छोड़कर मायके कस्बा जानी चली गई थी। शुक्रवार को अरुण अपनी ससुराल जानी गया और वहां से लड़-झगड़कर अपनी छह वर्षीय पुत्री सृष्टि एवं चार वर्षीय पुत्री नैना को लेकर अपने घर फाजलपुर अनूपनगर आ गया। देर रात उसने अपनी दोनों बेटियों को गला दबाकर मार डाला। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। 
विज्ञापन


उधर, सूचना मिलने पर थाना कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर, क्षेत्राधिकारी दौराला आशीष कुमार शर्मा फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से सबूत जुटाए। पुलिस अधिकारियों ने जानी से आरोपी की पत्नी निशु और उसके परिजनों को बुलवाया। वहीं पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले घर में लगा दी थी आग
अरुण शुक्रवार को दिन में अपनी ससुराल में पत्नी को लेने गया था लेकिन, जब पत्नी नहीं आई तो वह लड़ाई-झगड़ा करने के बाद दोनों बच्चियों को अपने घर ले आया। इसके बाद उसने दोनों बच्चियों को मार डाला। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले भी अरुण ने अपने घर में आग लगा दी थी। इस दौरान घर में रखे कागज और कीमती सामान जल गया था। इस बात को लेकर भी पति-पत्नी में काफी विवाद हुआ था। कई सालों से दोनों के बीच विवाद चला आ रहा है। इस विवाद के कारण ही वह अपने मायके चली गई थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने घर में ही रात में शराब पी थी। घटनास्थल से शराब की कुछ खाली बोतले भी मिली है। अभी तक आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है, उसकी तलाश की जा रही है।

क्षेत्राधिकारी के अनुसार अरुण अपनी पत्नी पर दो बेटियां होने को लेकर कमेंट करता था। इस बात को लेकर भी दोनों के बीच में झगड़ा रहता था। कई बार पड़ोसियों ने भी बीच-बचाव करवाया लेकिन, अरुण का यह बर्ताव पत्नी के प्रति लगातार बढ़ता ही जा रहा था, जिस कारण वह परेशान होकर अपने मायके चली गई थी। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed