फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News: dead body of a farmer have found in the field in a village at Bijnor

बिजनौर: खेत में पड़ी मिली लापता किसान की लाश, गांव में फैली सनसनी, बेटे ने कार्रवाई से किया इनकार

Thu, 06 Aug 2020 01:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 06 Aug 2020 01:47 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: dead body of a farmer have found in the field in a village at Bijnor
किसान का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर जनपद में नूरपुर क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर दाहना में एक लापता किसान का शव उसके खेत पर पड़ा मिला है। खेत में किसान की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी महकार सिंह (45 वर्ष) एक अगस्त की रात को परिजनों से लड़कर घर से चला गया था। तब से वह घर नहीं लौटा। परिजनों के काफी तलाश करने पर भी वह नहीं मिला। 
विज्ञापन


वहीं बृहस्पतिवार की सुबह महकार के बड़े भाई करण सिंह अपने खेत पर गए थे। तभी उन्हें दोनों भाइयों के चक की मेड़ पर एक पेड़ के नीचे महकार का सड़ा-गला शव दिखाई दिया। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक हैं हत्या की ये दो वारदात, महिलाओं ने ऐसे दिया घटना को अंजाम, जमकर हंगामा, तस्वीरें

इसके बाद पुलिस ने मौके पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मानकर चल रही है कि किसान ने आत्महत्या की है। वहीं मृतक के पुत्र ने भी तहरीर में आत्महत्या बताकर कोई कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed