फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खौफनाक हैं हत्या की ये दो वारदात, महिलाओं ने ऐसे दिया घटना को अंजाम, जमकर हंगामा, तस्वीरें

Thu, 06 Aug 2020 12:43 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 06 Aug 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: The woman and a youth murdered in Meerut of Uttar Pradesh
युवक का फाइल फोटो और विलाप करते महिला के परिजन - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में हत्या की दो वारदातों को अंजाम दिया गया। जहां दो महिलाओं ने एक महिला को मौत के घाट उतार दिया तो वहीं एक युवक की भी हत्या कर दी गई। आगे तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-

UP Crime News: The woman and a youth murdered in Meerut of Uttar Pradesh
लोगों ने हंगामा किया - फोटो : अमर उजाला

घटना - 1

अवैध संबंधों का विरोध करने पर दो महिलाओं ने एक महिला को मारपीट कर छत से धक्का दे दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह सनसनीखेज वारदात परतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शताब्दीनगर सेक्टर-1 स्थित सी ब्लॉक में बुधवार को हुई। घंटों हंगामे के बाद पुलिस ने एक आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया था। 

पुलिस के अनुसार सी ब्लॉक निवासी लल्लू के घर में दस किराएदार रहते हैं। कुछ महिलाएं अकेली भी रहती हैं। मकान में रहने वाली पूनम (28 वर्ष) पत्नी महेश बुधवार दोपहर छत पर कपडे़ सुखाने गई थी। जहां से पूनम गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि पूनम का उक्त मकान में रहने वाली दो महिलाओं से विवाद हुआ था। उक्त दोनों महिलाओं के कहीं अवैध संबंध बताए गए, जिसका विरोध अक्सर पूनम किया करती थी।

पूनम ने इसकी शिकायत मकान मालिक लल्लू से भी की थी, जिस पर लल्लू ने दोनों महिलाओं को मकान खाली करने को कह दिया था। बुधवार सुबह से ही दोनों महिलाएं मकान खाली करने लगी थीं। आरोप है कि पूनम को छत पर अकेला देख दोनों महिलाएं गुस्से में वहां पहुंच गई और मारपीट कर पूनम को छत से धक्का दे दिया। पूनम की मौके पर ही मौत हो गई।

UP Crime News: The woman and a youth murdered in Meerut of Uttar Pradesh
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

घंटों खोजबीन के बाद मकान में ही मिली

महिला पूनम के छत से गिरने के बाद शोर मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर इंस्पेक्टर परतापुर आनंद प्रकाश मिश्रा और सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी भी पहुंच गए। इस दौरान दोनों आरोपी महिलाओं के मौके से फरार होने का शोर मच गया। लोगों ने दोनों की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे तक हंगामा चला। एक आरोपी महिला मकान में ही छिपी मिली, जबकि दूसरी महिला की तलाश जारी है। पूनम के पति महेश की तहरीर पर परतापुर पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

परिजनों में मचा कोहराम

पीड़ित महेश ने बताया है कि वह करीब तीन साल पहले अपने पैतृक गांव खंजरपुर, गाजियाबाद से शताब्दी नगर में पत्नी पूनम, दो बेटे उमंग, दक्ष और बेटी जानवी के साथ आकर रहने लगा था। पूनम की मौत होने पर परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News: The woman and a youth murdered in Meerut of Uttar Pradesh
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

नहीं मिली किसी की आईडी

मकान मालिक लल्लू ने रिठानी में कई मकान और दुकान बना रखी हैं, जो किराए पर दे रखी हैं। जिस मकान में पूनम की हत्या हुई, उस मकान में आधा दर्जन से ज्यादा बाहर के लोग किराए पर रह रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने मकान मालिक से किराएदारों की आईडी और नाम पते के बारे में पूछा तो किसी की आईडी नहीं मिली। न ही किसी का थाने का सत्यापन कराया गया था।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

एक आरोपी महिला से पूछताछ चल है, दूसरी महिला की तलाश जारी है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ ब्रह्मपुरी

विज्ञापन
UP Crime News: The woman and a youth murdered in Meerut of Uttar Pradesh
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

घटना - 2

खरखौदा थाना क्षेत्र में शराब की दुकान के सेल्समैन की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव बहरानपुर के जंगल में नलकूप पर मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के पास से तमंचा और जेब में कारतूस व खोखा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त कर हत्या का आरोप लगाया। वहीं, पुलिस मामले को आत्महत्या बता रही है। 
 
गांव बहरानुपर निवासी राजू के तीन बेटे हैं। इनमें छोटा बेटा अमित (28 वर्ष) अविवाहित था। वह मोदीनगर क्षेत्र के सीकरी में शराब की दुकान पर सेल्समैन था। लॉकडाउन के चलते घर पर ही था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed