{"_id":"60ab41bcbf4504270c4e45a7","slug":"up-crime-news-a-young-man-has-murdered-by-many-youths-in-dulhera-village-of-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनसनीखेज वारदात: दोस्तों ने पहले शराब पिलाई फिर ईंट से पीट-पीटकर मार डाला, वजह जानने में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सनसनीखेज वारदात: दोस्तों ने पहले शराब पिलाई फिर ईंट से पीट-पीटकर मार डाला, वजह जानने में जुटी पुलिस
Mon, 24 May 2021 11:33 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 24 May 2021 11:33 AM IST
सार
मेरठ के एक गांव में हत्या की सनसनीखेज वारदात हो गई। एक युवक को पहले शराब पिलाई गई और फिर बाद में ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर डाली। हत्या के पीछे क्या कारण है, पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मेरठ में दुल्हैड़ा गांव में युवक की हत्या के मामले में पुलिस जांच करने पहुंची।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ के मोदीपुरम के दुल्हैड़ा गांव में कुछ युवकों ने अपने एक दोस्त को घर से बुलाकर पहले शराब पिलाई, फिर बाद ईंट से पीट-पीटकर मार डाला। आरोपी दोस्तों ने मृतक के मुंह पर ईंट से वार किया और हत्या करने के बाद शव को खेत में फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
बताया गया कि हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी दुल्हैड़ा गांव के ही हैं। परिवार के लोगों ने मृतक के शव को दुल्हैड़ा गांव निवासी कृष्ण पाल के खेत से बरामद किया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पल्लवपुरम और दौराला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार अजय देर रात तक घर नहीं आया तो आसपास के इलाके में काफी समय तक उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। वहीं सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे मृतक का शव गांव के ही एक किसान के खेत में पड़ा मिला। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। अजय 12वीं तक पढ़ाई कर चुका था और आगे की पढ़ाई की तैयारी कर रहा था। बताया गया कि अजय के पिता अशोक राजमिस्त्री का कार्य करते हैं।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि जिस जगह अजय का शव पड़ा मिला, वहां पर बीयर की खाली बोतल भी मिली है। परिजनों का कहना है कि पहले दोस्तों ने अजय को शराब पिलाई फिर बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी। पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है। उधर, पुलिस हत्या के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
इंस्पेक्टर पल्लवपुरम देवेश शर्मा का कहना है कि मृतक की उम्र लगभग 19 वर्ष है और मृतक की पहचान अजय पुत्र अशोक के रूप में हुई है। मृतक को ईंट से पीट-पीटकर मारा गया है। हत्या की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी दुल्हैड़ा गांव के ही बताए जा रहे हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।