{"_id":"5f6edfa86fa6cd1a6869d788","slug":"up-crime-news-a-man-have-murdered-in-a-village-at-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: किसान की ईंटों से पीट-पीटकर हत्या, मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर, जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बागपत: किसान की ईंटों से पीट-पीटकर हत्या, मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर, जांच शुरू
Sat, 26 Sep 2020 11:59 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में रमाला थाना क्षेत्र के कंडेरा गांव में शनिवार को एक वारदात हो गई। गांव में एक किसान की ईंटों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
दोघट थाना क्षेत्र के बामनौली गांव निवासी रामगोपाल (45 वर्ष) के खेत रमाला थाना क्षेत्र के कंडेरा गांव में है। शनिवार सुबह वह खेत में गया था। इसी दौरान ईंटों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: कमरे के अंदर खौफनाक मंजर, पति-पत्नी की लाशें देख कांप गए लोग, अफसर भी हैरान
विज्ञापन
वहीं आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
उधर, घटना की जानकारी लगने पर एएसपी मनीष मिश्रा भी मौके पर पहुंचे हैं। एएसपी का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वजह सामने आएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/