फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: कमरे के अंदर खौफनाक मंजर, पति-पत्नी की लाशें देख कांप गए लोग, अफसर भी हैरान

Fri, 25 Sep 2020 03:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 25 Sep 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
Police officers has investigation start in husband and wife death case at Meerut
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ जनपद के दूल्हेड़ा गांव में पति-पत्नी की मौत से सनसनी फैल गई। पति-पत्नी के शव एक ही कमरे में मिले। कमरे में हर तरफ खून ही खून फैला हुआ था। कमरे के अंदर जो भी गया वह वहां का नजारा देखकर कांप गया। उधर, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी भी कमरे का हाल देखकर हैरान रह गए। आखिर क्या है पूरा मामला, जानिए आगे- 

Police officers has investigation start in husband and wife death case at Meerut
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मोदीपुरम थाना क्षेत्र के दूल्हेड़ा गांव में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब यह पता चला कि किसान रविंद्र के घेर में एक कमरे में सुरेश पाल और उसकी पत्नी की लाश पड़ी है। कमरा अंदर से बंद था। पति-पत्नी रविंद्र के घेर में किराए पर रहते थे। दो महीने पहले ही ये यहां आकर रहने लगे थे। 

Police officers has investigation start in husband and wife death case at Meerut
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पल्लवपुरम पुलिस ने कमरे की खिड़की तोड़कर दोनों के शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार कमरे में महिला की लाश फर्स पर पड़ी थी, जबकि महिला के पति का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। कमरे में दूर-दूर तक खून ही खून फैला हुआ था। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Police officers has investigation start in husband and wife death case at Meerut
शव को ले जाते कर्मी - फोटो : अमर उजाला

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के दूल्हेड़ा गांव में किसान रविंद्र का मकान और कुछ दूरी पर घेर है। उसके घेर में मवाना थाना क्षेत्र के गांव खाई खेड़ा निवासी सुरेश पाल पुत्र देशा अपनी पत्नी शालू के साथ रहता था। किसान रविंद्र ने बताया कि आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह खेत से चारा लेकर आया तो उसने खिड़की में देखा कि एक रस्सी लटकी हुई है। अंदर से गेट बंद था। शक हुआ तो 112 पर कॉल की। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस खिड़की तोड़कर कमरे के अंदर पहुंची तो पति-पत्नी मृत अवस्था में पड़े मिले।

विज्ञापन
Police officers has investigation start in husband and wife death case at Meerut
जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला

कमरे में नहीं मिला कोई हथियार
पुलिस का मानना है कि पति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और उसके बाद फिर फांसी लगा ली। जिस हथियार से पत्नी की हत्या की है वह अभी तक बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मकान की तलाशी ली और सामने खाली पड़े प्लॉट में भी हथियार की तलाश की, लेकिन अभी तक कुछ बरामद नहीं हो सका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed