फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News: A gang has been revealed by police in Saharanpur and five accused were arrested

यूपी: गिरोह का पर्दाफाश, दबोचे गए पांच सदस्य, डकैती समेत इन वारदातों को दिया था अंजाम

Tue, 04 Aug 2020 06:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 04 Aug 2020 06:28 PM IST
सार

  • दो फैक्टरियों में चोरी करने वाले गिरोह के पांच पांच गिरफ्तार 
  • गिरोह में शामिल सदस्यों में चार नागल क्षेत्र के रहने वाले
  • पंजाब में भी चोरी, डकैती की वारदात को दे चुके हैं अंजाम

विज्ञापन
UP Crime News: A gang has been revealed by police in Saharanpur and five accused were arrested
गिरोह का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में थाना जनकपुरी क्षेत्र में दो फैक्ट्रियों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह में शामिल चार सदस्य जिले के ही नागल क्षेत्र के निवासी हैं, जबकि एक अन्य मुजफ्फरनगर का है। उनके कब्जे से चोरी किए गए धागों के 33 बोरों के अलावा अंडर गारमेंट्स के एक हजार से अधिक पैकेट और गर्म कपड़ों के थान बरामद किए हैं। दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश जारी है। यह भी खुलासा हुआ कि गिरोह के सदस्यों ने पंजाब के लुधियाना में भी चोरी और डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में मीडिया से बातचीत में एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना जनकपुरी प्रभारी अभिषेक कुमार सिरोही सहित पुलिस टीम ने जमालपुर रजवाहे की पुलिया से इन्हें गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में मीरपुर मनोहरपुर नागल निवासी अफजाल, याकूब, फरमान, शोएब के अलावा मुजफ्फरनगर के थना चरथावल क्षेत्र के गांव कुटेसरा निवासी सलीम शामिल हैं। इनके अलावा पंजाब के लुधियाना स्थित न्यू शक्तिनगर निवासी साजमी और लुधियाना के प्रीतनगर निवसी छोटा उर्फ छोटा डॉन अभी फरार हैं। गिरोह में आरोपी अफजाल वारदात का प्लान तैयार करता था और फरमान अन्य साथियों के साथ चोरी किए गए माल की सप्लाई का काम देखता था। एसएसपी ने बताया कि इसी गिरोह ने 24 जुलाई को कामधेनु कांप्लेक्स स्थित फैक्टरी और इससे एक माह पहले जनता रोड पर ही एक अन्य फैक्टरी में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


आरोपियों से बरामद किया गया माल
- पकड़े गए आरोपियों से दो वाहनों में 33 बोरे धागे, 460 पैकेट एडिडास बनियान, 240 पैकेट एनएस बनियान, 360 पैकेट ओलेक्स ओसवाल इनरवियर, आठ थान गर्म कपड़े बरामद किए गए। इसके अलावा अवैध तमंचे और चाकू बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: ब्लाक प्रमुख पति के भाई ने खुलेआम की हर्ष फायरिंग, खूब वायरल हो रहा वीडियो

पंजाब में साजमी, छोटा डॉन के साथ मिलकर की घटनाएं
- पुलिस के मुताबिक गिरोह के फरार चल रहे सदस्य साजमी और छोटा डॉन के साथ मिलकर पंजाब के लुधियाना में चोरी और डकैती की योजनाओं को अंजाम दिया गया। साजमी और छोटा डॉन लंबे समय से पंजाब में ही रह रहे हैं। इनमें से छोटा डॉन तो पहले देवबंद क्षेत्र के ताजपुरा में ही रह रहा था जो बाद में पंजाब चला गया। वर्ष 2013 से अब तक पंजाब के लुधियाना, जमालपुर, लाडोवाल, मेहरबान सहित अन्य क्षेत्रों में अलग-अलग घटनाओं को इसी गिरोह ने अंजाम दिया।

गुपचुप तरीके से सप्लाई करते थे माल
- छानबीन में यह भी पता चला कि गिरोह का अफजाल प्लान बनाता था तो फरमान सहित अन्य सदस्य मिलकर चोरी या लूटे गए माल को सप्लाई के लिए रणनीति तैयार करते थे। गुपचुप तरीके से यहां से लेकर पंजाब के शहरों तक जहां जैसे ग्राहक मिलते, वहां वैसे माल पहुंचा दिया जाता था। एसएसपी ने बताया कि अभी गिरोह की अन्य गतिविधियों का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

गैंगस्टर में कार्रवाई के साथ कुर्की भी करवाएंगे
एसएसपी डॉ. एस चनप्पा ने बताया कि इन आरोपियों पर गैंगस्टर में कार्रवाई के साथ ही इनकी अर्जित संपत्ति को भी कुर्क करने का प्रयास किया जाएगा। ऐसे अन्य गिरोह की भी खोजबीन जारी रहेगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed