फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   udeyveer bareli

उदयवीर बरेली में दंगे का तो विक्की दूसरे समुदाय की युवती को भगाने का है आरोपी

Sun, 26 Jun 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 26 Jun 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
udeyveer bareli
ट्रिपल मर्डर के आरोपी कोर्ट में पेश - फोटो : अमर उजाला
 शास्त्रीनगर के सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर केस के आरोपियों के दामने पहले से दागदार हैं। अपराध के नशे में धुत ये तीनों आरोपी कानून-व्यवस्था को चुनौती दे चुके हैं। एक बरेली में दंगे का आरोपी है तो दूसरा गैर समुदाय की युवती को भागने और तीसरा अपने परिवार को पीटने के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रिपल मर्डर का खुलासा करने के बाद आरोपियों की कुंडली खंगाली। इसमें पता चला कि उदयवीर उर्फ भालू वर्ष-2012 में बरेली में राम बारात यात्रा के दौरान भड़के दंगे का आरोपी है। इसके बाद उदयवीर बरेली में जरायम की दुनिया में चर्चित हो गया। आरोपी सचिन और उदयवीर बचपन के दोस्त हैं।
विज्ञापन

सचिन का परिवार 12 साल पहले मेरठ में आकर रहने लगा। सचिन सक्सेना जुआ, सट्टा खेलता था। बुजुर्ग पिता गोपाल से मारपीट करता था। सचिन से परिवार परेशान था। इसके चलते सचिन को कई बार हवालात की हवा भी खानी पड़ी। वहीं, तीसरा आरोपी विकास उर्फ विक्की दिल्ली से दूसरे समुदाय की युवती को भागकर मेरठ लाया था। फूल बेचते-बेचते वह शराब तस्कर बना गया। पुलिस ने उसे भी तीन बार शराब तस्करी में जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिगडै़ल युवकों में खलबली
शास्त्रीनगर ट्रिपल मर्डर के खुलासे के बाद बिगडै़ल युवकों में खलबली मची है। पुलिस ने रिया और पूनम के मोबाइल की सीडीआर निकाली है। इसमें दो दर्जन से अधिक युवक और कॉल गर्ल के फोन नंबर हैं। पुलिस ने कई युवकों को फोन कर रिया के बारे में पूछा। वहीं कई युवकों के मोबाइल नंबर स्विच ऑफ मिले। पुलिस का कहना है कि शास्त्रीनगर में कई मकानों में सेक्स स्कैंडल की सूचना मिली है। उनका पता कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed