फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two real brothers looted to go to 'honeymoon'

हनीमून पर जाने के लिए दो सगे भाईयों ने दिया 12 वारदातों को अंजाम

Mon, 05 Jun 2017 06:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 05 Jun 2017 06:20 PM IST
विज्ञापन
Two real brothers looted to go to 'honeymoon'
दो आरोपी गिरफ्तार

युवक ने एक महीने पहले प्रेम प्रसंग के चलते लव मैरिज की थी और अब वह 'हनीमून' पर जाना चाहता था। इसके लिए उसने अपने भड़े भाई के साथ मिलकर करीब 12 वारदातों को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


मेरठ में एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर एक बड़ा खुलासा किया। दो आरोपी रविवार को वेस्टर्न कचहरी रोड पर मोहन सिंह कन्फेक्शनरी में लूट के इरादे से घुस गए। मालिक ने इसका विरोध किया तो उसको तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि गल्ले से 14 हजार रुपये भी लूट लिए। इसके बाद दुकान मालिक ने साहस दिखाते हुए बदमाशों से भिड़ गए और शोर मचा दिया। वहीं मौके पर पहुंची भीड़ ने आरोपियों को पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी। 
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि हाथ में हथकड़ी लगने के बाद भी दोनों आरोपी सोमवार को पुलिस कस्टडी से भाग गए। इसके बाद कई लोगों ने कुछ दूरी पर ही बदमाशों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। इसी बीच कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर सिविल लाइन इंस्पेक्टर समेत कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। पुलिस भीड़ से छुड़ाकर दोनों लुटेरों को थाने ले गई। आक्रोशित व्यापारियों ने पुलिस के सामने थाने में आरोपियों से मारपीट की तो पुलिस ने किसी तरह उन्हें छुड़ाया। इसे लेकर थाने में काफी देर तक हंगामा रहा। व्यापारियों ने दोनों युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई घटनाओं को दे चुके है अंजाम

Two real brothers looted to go to 'honeymoon'
पुलिस ने किया खुलासा

एसपी सिटी ने बताया कि ये दोनों सगे भाई हैं और ऐसी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके है। दिलचस्प बात यह है कि छोटे भाई ने एक महीने पहले ही प्रेम प्रसंग के चलते मोहनपुरी की एक लड़की से लव मैरिज की थी और वह हनीमून पर जाना चाहता था जिसके लिए दोनों भाई लूट, चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। 

दोनों के नाम इस प्रकार- बड़े भाई का नाम अक्षय और छोटे का विनय उर्फ विकास दोनों सगे भाई हैं और मेरठ में चिरौड़ी गांव थाना दौराला के रहने वाले हैं। एसपी सिटी ने कहा कि जिन लोगों ने इन्हें पकड़ा है उन्हें ईनाम दिया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed