दो बदमाशों ने तीन घंटे में 65 फैक्टरियों से चुराईं 130 बैट्रियां, इंस्पेक्टर और व्यापारियों में झड़प
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के ध्यानचंद नगर और सूर्य पैलेस में करीब 120 फैक्टरियां हैं। रविवार रात 12:30 बजे स्कूटी सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। बदमाशों ने एक के बाद एक 65 फैक्टरियों के बाहर लगे जनरेटरों की बैट्रियां चोरी कर लीं।
सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली। सीसीटीवी फुटेज देखी। फुटेज में स्कूटी सवार चोर कैद मिले। इसी दौरान इंस्पेक्टर ने उद्यमियों के सामने गलत बयानबाजी कर दी इस पर उद्यमी उग्र हो गए। उनका कहना था कि रात में पुलिस गश्त नहीं होती है। उद्यमियों ने इंस्पेक्टर की शिकायत एसपी सिटी व सीओ से की। एसपी सिटी ने तुरंत इंस्पेक्टर को घटना के खुलासे के निर्देश दिए।
इंडस्ट्रियल एरिया के अध्यक्ष अनिल पुंडीर ने एसएसपी से भी शिकायत की। मेजर ध्यानचंद नगर व्यापार मंडल के योगेंद्र अग्रवाल ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में बदमाश कैद हैं। दो बदमाशों ने रात में तीन घंटे मेें इतनी बड़ी वारदात कर दी और पुलिस वहां पहुंची तक नहीं। अब व्यापारी शांत नहीं बैठेंगे। व्यापारी जल्द मीटिंग कर अगली रणनीति बनाएंगे।
लाखों का ट्रांसफार्मर चोरी
चोरों ने कुंडा गेट के सामने टीसीएल इंफ्रा प्रा. लि. के बाहर खंभों पर रखा 200 केवीए का ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया। सोमवार सुबह घटना की जानकारी हुई। कंपनी के मालिक अजय गुप्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता भी हैं। उन्होंने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है।