फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two badmash injured and arrested in police encounter at Saharanpur and Muzaffarnagar district

मुठभेड़: पश्चिमी यूपी में बदमाशों की शामत, दो को मारी गोली, हेड कांस्टेबल भी हुए घायल

Wed, 20 Nov 2019 07:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 20 Nov 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
Two badmash injured and arrested in police encounter at Saharanpur and Muzaffarnagar district
मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश और मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी यूपी में बदमाशों की शामत आ गई है। सहारनपुर व मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जहां सहारनपुर में पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया तो वहीं मुजफ्फरनगर जिले में हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। इस दौरान एक हेड कांस्टेबल भी गोली लगने से घायल हो गए।

विज्ञापन


मुठभेड़- 1
सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे-59 पर मंगलवार की रात्रि वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। फायरिंग के दौरान एक पुलिसकर्मी और एक बदमाश घायल हो गया, जबकि एक बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर जंगल के रास्ते फरार हो गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का दावा है कि गिरफ्त में आया बदमाश और उसका फरार साथी हथियारों की सप्लाई से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुठभेड़ के दौरान सिपाही के पेट में लगी गोली, फिर पुलिस ने गोकश को घायल कर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की रात्रि करीब 11.30 बजे एसपी देहात डॉ. विद्यासागर मिश्र व सीओ चौब सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर यज्ञदत्त शर्मा टीम के साथ घलौली पुलिस चेक पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर दो लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वह भाग निकले। पुलिस ने उनका पीछा करना शुरू किया और हाईवे स्थित नितारा फार्म हाउस के समीप उनकी घेराबंदी कर ली। स्वयं को घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसमें हेड कांस्टेबल अमित राठी छर्रे लगने से घायल हो गया, जबकि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश भी पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने बदमाश को दबोच लिया। इस दौरान उसका एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर जंगल के रास्ते फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश में घंटों जंगलों में कांबिंग की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। बाद में पुलिस ने घायल पुलिसकर्मी और बदमाश को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। 

इंस्पेक्टर यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि गिरफ्त में आए बदमाश के पास से एक तमंचा 12 बोर, पांच तमंचे 315 बोर और 12 कारतूस बरामद हुए हैं। उसकी बाइक भी कब्जे में ली गई है। सीओ चौब सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के बाद दबोचा गया बदमाश मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन महमूदपुर निवासी इलियास है और वह हथियार सप्लाई करने का काम करता है। उसके विरुद्ध मुजफ्फरनगर के थाना कोतवाली नगर, सिखेड़ा, सिविल लाइन और शाहपुर में आर्म्स एक्ट के 7 मुकदमे पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि देवबंद कोतवाली में इलियास के विरुद्ध धारा 307 व आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुठभेड़ करने वाली टीम में इंस्पेक्टर के अलावा निरीक्षक संजय सिंह, उपनिरीक्षक सुबोध कुमार, धीरेंद्र सिंह, धर्मराज यादव, कांस्टेबल अफजाल त्यागी, अमित राठी और सचिन कुमार शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: आखिर दबोचा गया इनामी गोकश, जंगल में हुई धांय- धांय, देखें मुठभेड़ की ये तस्वीरें

मुठभेड़ में एक बदमाश पकड़ा, दो फरार 

मुठभेड़- 2
मुजफ्फरनगर पुलिस ने मुठभेड़ में दो माह पूर्व सराफ से हुई लूट के मामले में एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी भाग निकले। पकड़े गए बदमाश से सराफ से लूटा गया मोबाइल, 250 ग्राम चांदी के जेवरात और एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।

बुढ़ाना कोतवाली में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी देहात नेपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार देर रात थाना प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह पुलिस बल के साथ चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने सूचना पर गांव टोड़ा-भनवाड़ा मार्ग पर स्थित इल्ली पुत्र लुटस के बाग में छापा मारा। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी बाइक द्वारा फरार होने में कामयाब रहे। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम रिजवान उर्फ पप्पू पुत्र हासिम निवासी गांव सिकरेड़ा, थाना सिखेड़ा बताया। 

बदमाश रिजवान ने बताया कि दो माह पहले उसने अपने साथियों हामिद पुत्र अब्दुल्ली और साका उर्फ कालिया निवासीगण पसौड़ा, थाना साहिबाबाद, जिला गाजियाबाद के साथ मिलकर 17 सितंबर को सर्राफ गांव कालंद निवासी मनोज वर्मा पुत्र रामकुमार वर्मा से भनवाड़ा भट्ठे के पास लाखों की कीमत के सोने व चांदी के जेवरात, करीब 15 हजार रुपये और दो मोबाइल लूट लिए थे। लूट का विरोध करने पर बदमाश सराफ के साथ मारपीट कर फरार हो गए थे। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश की निशानदेही पर सराफ से लूटा गया एक मोबाइल और करीब 250 ग्राम चांदी के जेवरात बरामद किए। पुलिस ने बदमाश को जेल भेज दिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed