फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Saharanpur News, one constable and criminal injured in police encounter

मुठभेड़ के दौरान सिपाही के पेट में लगी गोली, फिर पुलिस ने गोकश को घायल कर दबोचा

Fri, 15 Nov 2019 01:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 Nov 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur News, one constable and criminal injured in police encounter
मुठभेड़ में एक सिपाही घायल हो गए - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जनपद में चिलकाना की ग्राम दुमझेड़ा में गोकशी किए जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक सिपाही गोली लगने से घायल हो गया। वहीं जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फायरिंग की। इसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।

विज्ञापन


बता दें कि आरोपी के पास से एक बैल, एक मस्कट गन एवं मोटरसाइकिल बरामद हुई है। जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। गुरुवार रात चिलकाना पुलिस दुमझेड़ा रोड पर रात लगभग 11.30 बजे चेकिंग कर रही थी। उसी समय पुलिस को सूचना मिली कि दुमझेड़ा के जंगल में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी कर ली। पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की और भागने की कोशिश की। 
विज्ञापन


इस दौरान बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। जिसमें गोली लगने से सिपाही अरुण कुमार घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए भाग रहे बदमाशों पर फायरिंग की। पुलिस की गोली पैर में लगने से एक बदमाश घायल हो गया और गिर पड़ा। जिसे पुलिस ने दबोच लिया। जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में बदमाशों की शामत, मुठभेड़ में मारा गया डेढ़ लाख का इनामी संजीव पकौड़ी

पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के पास एक बैल, एक मस्कट गन और मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार बदमाश का नाम रिजवान निवासी ग्राम दुमझेड़ा है। जबकि फरार हुआ बदमाश फैजान निवासी चिलकाना बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: आखिर दबोचा गया इनामी गोकश, जंगल में हुई धांय- धांय, देखें मुठभेड़ की ये तस्वीरें

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि सिपाही अरुण कुमार के पेट में गोली लगी है। जबकि गिरफ्तार किया गया बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। घायल पुलिसकर्मी और बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाश पर लगभग दो दर्जन मामले दर्ज हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed