फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two badmash died in police encounter at Meerut district in Uttar Pradesh

यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, पुलिस अफसरों ने ढेर किए 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश

Fri, 12 Jul 2019 03:33 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Jul 2019 03:33 AM IST
विज्ञापन
Two badmash died in police encounter at Meerut district in Uttar Pradesh
मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में निजी कंपनी के कलेक्शन एजेंट से हुई 9.90 लाख की लूट में वांछित चल रहे दो बदमाशों को पल्लवपुरम पुलिस ने गुरुवार देर रात करीब तीन बजे मुठभेड़ में ढेर कर दिया। दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये के इनाम थे। दोनों की पल्लवपुरम और लिसाड़ी गेट थाने में हिस्ट्रीशीट खुली थी। इस लुटेरे गैंग के तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जबकि इन दोनों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश चल रही थी। इस मुठभेड़ में पल्लवपुरम इंस्पेक्टर, एक दरोगा और एक सिपाही गोली लगने से घायल हो गए। मुठभेड़ की सूचना पर एडीजी जोन, आईजी रेंज, एसएसपी, एसपी सिटी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रुड़की रोड पर बीती सोमवार सुबह कंपनी बाग के पास बाइक सवार बदमाशों ने निजी कलेक्शन एजेंसी के एजेंट अजित मलिक से 9.90 लाख रुपये लूटे थे। आईजी रेंज आलोक सिंह और एसएसपी अजय साहनी ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की थीं।
विज्ञापन


वहीं गुरुवार को सीओ दौराला जितेंद्र सरगम ने मुखबिर की सूचना पर उमंग, नितिन उर्फ डॉलर निवासी भराला और शंभू निवासी पल्लवपुरम को गिरफ्तार कर इनकी निशानदेही पर सात लाख रुपये बरामद किए। तीनों से पूछताछ में सामने आया था कि इस लूट को अंजाम देने का मास्टरमाइंट और गैंग का सरगना शकील निवासी पल्हैड़ा था, जो थाना पल्लवपुरम का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। लूट की घटना में उस वक्त उसके साथ जाकिर कॉलोनी लिसाड़ी गेट निवासी भूरा भी था। भूरा की भी थाना लिसाड़ी गेट में हिस्ट्रीशीट खुली थी। एसएसपी ने इन दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि तीनों बदमाशों के पकड़े जाने के बाद सीओ जितेंद्र सरगम और इंस्पेक्टर पल्लवपुरम जनक सिंह पुंडीर की टीम शकील और भूरा की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही थी। गुरुवार आधी रात के समय दोनों बदमाशों की सटीक सूचना पर सीओ और इंस्पेक्टर की टीमों ने पल्लवपुरम फेस-2 की उदय पार्क कॉलोनी की घेराबंदी कर ली।

इस दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें शकील और भूरा ने पुलिस टीम पर गोलीबारी कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश ढेर हो गए, जिनकी शनाख्त शकील और भूरा के रूप में की गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने बताया कि इस मुठभेड़ में इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed