फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Two artists were murdered in Meerut and bodies were found lying in garden 100 away from highway

डबल मर्डर: झांकी के दो कलाकारों की हत्या, हाईवे से 100 मीटर दूर मिलीं लाशें, जल्द खुलेगा वारदात का राज

Thu, 09 May 2024 12:17 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 09 May 2024 12:17 AM IST
सार

Double Murder in Meerut : मेरठ में झांकियों में काम करने वाले दो कलाकारों की हत्या कर दी गई। दोनों की लाशें हाईवे से 100 मीटर दूर बाग में पड़ी मिलीं। उधर, पुलिस अधिकारी वारदात का कारण में जानने में जुट गए हैं।

विज्ञापन
Two artists were murdered in Meerut and bodies were found lying in garden 100 away from highway
मेरठ में दो युवकों की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में खरखौदा थाना क्षेत्र के पांची के जंगल में झांकियों में काम करने वाले दो युवकों की हत्या कर दी गई। दोनों के शव दिल्ली-हापुड़ हाईवे कैली अंडरपास से सौ मीटर दूर बाग में पड़े मिले। मौके पर मिले मोबाइल में मिले नंबर के आधार पर एक युवक की पहचान बिजौली गांव निवासी मनोज (18) पुत्र नरेश नाई और दूसरे की पहचान नरहाड़ा गांव निवासी मोंटी (20) पुत्र तिलक जाटव के रूप में हुई। 

विज्ञापन


एडीजी डीके ठाकुर, आईजी नचिकेता झा और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। वारदात के खुलासे को पुलिस की पांच टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन

कैली गांव के कुछ ग्रामीण बुधवार शाम करीब पौने छह मेरठ-हापुड़ हाईवे पर अंडरपास से 100 मीटर दूर बाग के पास चकरोड से निकले तो दो युवक पड़े हुए थे। उन्होंने बाग की रखवाली करने वाले सुरेंद्र को बुलाकर दिखवाया तो दोनों युवक मृत थे। खरखौदा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। कुछ ही देर में पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को मौके से एक मोबाइल बरामद हुआ। मोबाइल में मिले नंबर के आधार पर ही दोनों युवकों की पहचान हुई।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि दोनों युवक मनोज और मोंटी झांकियों में नाचने-गाने का काम करते थे। सूचना पर दोनों के परिजन थाने पहुंच गए। 

यह भी पढ़ें: बेबस बेटियां: स्कूल जाती हूं तो छेड़ता है, जबरन बाइक पर बैठाता है..., मनचले की दहशत से छात्रा ने छोड़ दी पढ़ाई

विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि हत्या के कारणों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। दोनों के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: सनसनीखेज वारदात: दो युवकों की लाश मिलने से मचा हड़कंप, शवों के पास से बरामद हुआ मोबाइल, जांच में जुटे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed