फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Six masked miscreants entered house of transporter robbery, absconded with millions

नकाबपोश छह बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर के घर डाला डाका, लाखों रुपये लेकर फरार  

Sat, 17 Dec 2016 11:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Sat, 17 Dec 2016 11:57 AM IST
विज्ञापन
Six masked miscreants entered house of transporter robbery, absconded with millions
डकैती के बाद जानकारी देता पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला
परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दीनगर में नकाबपोश छह बदमाशों ने ट्रांसपोर्टर के घर करीब आठ लाख की डकैती को अंजाम दे डाला। हथियारबंद बदमाशों ने विरोध करने पर ट्रांसपोर्टर के बेटे का पिस्टल की बट से सिर फोड़ डाला। बाद में पूरे परिवार को एक कमरे में बंद कर फरार हो गए। रात भर एक कमरे में बंधक बने रहे परिजनों ने शुक्रवार सुबह किसी तरह शोर मचाकर आसपास के लोगों को सूचना दी।
विज्ञापन


शताब्दीनगर सेक्टर-4 सी निवासी सुभाष सिंह पुत्र शिवदयाल ट्रांसपोर्टर हैं। जिनके चार ट्रक हैं। उनके तीन बेटे ट्रकों पर साथ जाते हैं तो तीन बेटे घर पर ही रहते हैं। इनमें से एक बेटा अमित सराफ है। जो बृहस्पतिवार रात करीब 9:30 बजे स्कूटर से घर पहुंचा था। जैसे ही अमित घर में घुसा तो दो बदमाश उसके पीछे घर में घुस आए और उसे उसकी कनपटी से पिस्टल सटा दी। इस बीच चार और बदमाश घर में घुस आए। इन नकाबपोश बदमाशों ने घर की महिलाओं, तीनों बेटों और बच्चों को गन प्वाइंट पर लेकर एक कमरे में बंधक बना लिया। अमित ने जब सेफ की चाबी देने में आनाकानी की तो पिस्टल की बट से वार करते हुए उसका सिर फोड़ दिया। 
विज्ञापन


दो घंटे तक मचाई लूटपाट
बदमाशों
ने करीब दो घंटे तक घर के पांचों कमरे खंगाले। करीब 20 हजार रुपये, आठ लाख रुपये की ज्वैलरी और चार मोबाइल फोन कब्जे में कर बदमाश पूरे परिवार को अंदर के कमरे में बंद कर रात करीब 11:30 बजे फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह दी सूचना
शुक्रवार
सुबह करीब छह बजे पीड़ित परिवार ने शोर मचाकर आसपास के लोगों से किसी तरह कमरे का दरवाजा खुलवाया। घर में मोबाइल फोन नहीं था। जिसके बार ट्रांसपोर्टर का बेटा अमित थाने पहुंचा और डकैती की सूचना दी। सूचना पर सीओ ब्रह्मपुरी धर्मेंद्र चौहान, इंस्पेक्टर परतापुर सुशील दूबे फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित ने परतापुर थाने में तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed