दनादन एनकाउंटर: छह घंटे, तीन मुठभेड़, पांच बदमाशों को मारी गोली, चार सिपाही जख्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी यूपी में मुठभेड़ का सिलसिला जारी है। शामली जनपद में लगातार तीन मुठभेड़ हुई। इन मुठभेड़ों में पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें कई बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। जबकि चार सिपाही भी जख्मी हो गए।
बता दें कि, छह घंटे में एक के बाद एक लगातार तीन मुठभेड़ हुई। इनमें पुलिस की गोली से पांच बदमाश घायल हुए। इस दौरान चार सिपाही भी जख्मी हुए। अस्पताल में उपचार के बाद सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
जनपद में पुलिस ने अपराधों में गिरावट आने का दावा किया है। पुलिस रिकॉर्ड में महिला अपराधों में 50 से 80 प्रतिशत की कमी आई है, साथ ही अन्य अपराधों में भी कमी होना बताया गया है। जुलाई में मुख्यमंत्री का सहारनपुर में कानून व्यवस्था की समीक्षा करने का कार्यक्रम बताया जा रहा है। इसी के चलते पुलिस अधिक सक्रिय होकर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गई है।
वहीं बुधवार रात में पुलिस एक्टिव मोड में आई। सबसे पहले कैराना में रात साढ़े आठ बजे मामौर-सहपत के जंगल में मुठभेड़ में एक हथियार तस्कर मुस्तफा निवासी तितरवाड़ा पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ। इस दौरान एक सिपाही भी जख्मी हुआ। बदमाश के कब्जे से चार देशी पिस्टल, 10 तमंचे और कारतूस बरामद हुए।
इसके बाद रात 12 बजे आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में गोहरनी रोड पर मुठभेड़ में तीन शातिर लुटेरे गोली लगने से घायल हुए, जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया। इनके कब्जे से तीन तमंचे, कारतूस, दो बाइक, लूट के 30 हजार रुपए बरामद हुए। इसमें दो सिपाही घायल हुए। रात करीब दो बजे झिंझाना क्षेत्र में भंभेड़ी शाहपुर मार्ग पर मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ। इसमें एक सिपाही भी घायल हुआ।
एसपी अजय कुमार का कहना है कि बदमाशों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/