फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three encounter in Shamli district and five crooks injured in shot by police

दनादन एनकाउंटर: छह घंटे, तीन मुठभेड़, पांच बदमाशों को मारी गोली, चार सिपाही जख्मी

Fri, 28 Jun 2019 12:03 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 28 Jun 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Three encounter in Shamli district and five crooks injured in shot by police
मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी यूपी में मुठभेड़ का सिलसिला जारी है। शामली जनपद में लगातार तीन मुठभेड़ हुई। इन मुठभेड़ों में पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें कई बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। जबकि चार सिपाही भी जख्मी हो गए।

विज्ञापन


बता दें कि, छह घंटे में एक के बाद एक लगातार तीन मुठभेड़ हुई। इनमें पुलिस की गोली से पांच बदमाश घायल हुए। इस दौरान चार सिपाही भी जख्मी हुए। अस्पताल में उपचार के बाद सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। 
विज्ञापन


जनपद में पुलिस ने अपराधों में गिरावट आने का दावा किया है। पुलिस रिकॉर्ड में महिला अपराधों में 50 से 80 प्रतिशत की कमी आई है, साथ ही अन्य अपराधों में भी कमी होना बताया गया है। जुलाई में मुख्यमंत्री का सहारनपुर में कानून व्यवस्था की समीक्षा करने का कार्यक्रम बताया जा रहा है। इसी के चलते पुलिस अधिक सक्रिय होकर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बुधवार रात में पुलिस एक्टिव मोड में आई। सबसे पहले कैराना में रात साढ़े आठ बजे मामौर-सहपत के जंगल में मुठभेड़ में एक हथियार तस्कर मुस्तफा निवासी तितरवाड़ा पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ। इस दौरान एक सिपाही भी जख्मी हुआ। बदमाश के कब्जे से चार देशी पिस्टल, 10 तमंचे और कारतूस बरामद हुए। 

इसके बाद रात 12 बजे आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में गोहरनी रोड पर मुठभेड़ में तीन शातिर लुटेरे गोली लगने से घायल हुए, जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया। इनके कब्जे से तीन तमंचे, कारतूस, दो बाइक, लूट के 30 हजार रुपए बरामद हुए। इसमें दो सिपाही घायल हुए। रात करीब दो बजे झिंझाना क्षेत्र में भंभेड़ी शाहपुर मार्ग पर मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ। इसमें एक सिपाही भी घायल हुआ।
 
एसपी अजय कुमार का कहना है कि बदमाशों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed