यूपी: पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को दबोचा, कई घटनाओं का किया खुलासा, सभी आरोपियों को भेजा जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जनपद में खेकड़ा थाना पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लूट की दो घटनाओं का खुलासा किया है। बदमाशों की निशानदेही पर लूटी गई हजारों की नकदी, बाइक, दो तमंचे व कारतूस बरामद किए। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया।
एएसपी अनिल कुमार सिंह एवं सीओ खेकड़ा दिलीप सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि खेकड़ा थाना क्षेत्र में डूंडाहेड़ा नाले के पास दो सितंबर को सुरेश चंद पुत्र शेरपाल निवासी अशोक नगर मंडोली रोड शाहदरा दिल्ली से तीन बदमाशों ने बाइक, 9700 रुपये लूट लिए थे। तीन सितंबर को डूंडाहेड़ा पेट्रोल पंप के पास से शौकीन पुत्र बरकत अली निवासी बबलू गार्डन निठोरा रोड थाना लोनी जनपद गाजियाबाद की भाभी से 40 हजार रुपये की लूट की थी।
यह भी पढ़ें: मुठभेड़: पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शातिर लुटेरे, अब तक दे चुके थे कई बड़ी वारदातों को अंजाम
गुरुवार को खेकड़ा थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने एक सूचना पर काशीराम कॉलोनी खेकड़ा के पास से आशीष पुत्र राजकिरन निवासी अलीनगर थाना झिंझाना जनपद शामली, निखिल पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी हलालपुर थाना छपरौली, मोनू राठी पुत्र ब्रह्मपाल निवासी खेकड़ा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों बदमाशों ने लूट की दोनों घटनाओं का खुलासा किया। उनके कब्जे से लूट के 19,800 रुपये, बाइक, 315 बोर के दो तमंचे, कारतूस बरामद किए।
वहीं बदमाशों से पूछताछ के बाद एएसपी ने बताया कि पकड़े गए आशीष पर झिंझाना, खेकड़ा, दिल्ली में लूट, गैंगस्टर, दुष्कर्म, 25 आर्म्स एक्ट के नौ मुकदमे दर्ज हैं। वह शातिर किस्म का अपराधी है। जबकि निखिल व मोनू पर तीन-तीन मुकदमे दर्ज हैं। दो सितंबर को जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया था। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया।
यह भी पढ़ें: मेरठ में ताबड़तोड़ चार मुठभेड़, पांच बदमाशों को मारी गोली, एसएसपी ने दो माह में किया अर्द्धशतक पूरा
जेल से छूटने के डेढ़ घंटे बाद ही कर दी लूट
पुलिस ने बताया कि आशीष लूट के मामले में जिला कारागार में बंद था। दो सितंबर की रात साढ़े आठ बजे जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया। बाहर उसके दोस्त निखिल व मोनू राठी मिले। तीनों ने डूंडाहेड़ा पहुंचकर पहले शराब पी। उसके बाद डूंडाहेड़ा नाले के पास से बाइक लूटकर भाग निकले। जेल से छूटने के डेढ़ घंटे बाद ही उसने घटना को अंजाम दे दिया।
चौकी के पास हुई दोनों घटनाएं
डूंडाहेड़ा पुलिस चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने दो दिनों तक लूट की घटनाओं को अंजाम दिया, लेकिन चौकी पर पुलिस नहीं मिली। पीड़ितों ने पुलिस अफसरों से शिकायत की। एएसपी अनिल कुमार ने डूंडाहेड़ा चौकी प्रभारी को सख्त हिदायत दी और कहा कि यदि फिर से घटना हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/