मुठभेड़: पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शातिर लुटेरे, अब तक दे चुके थे कई बड़ी वारदातों को अंजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में क्राइम ब्रांच और बिनौली थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा पुलिस ने लूट की दो वारदातों का भी खुलासा किया है। आरोपियों के कब्जे से लूट की बाइक, हजारों की नगदी, तमंचे, मोबाइल बरामद किए गए। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि क्राइम ब्रांच और बिनौली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ावद में मंदिर के पास मुठभेड़ के बाद नीरज उर्फ कटप्पा उर्फ मोची पुत्र मनोज निवासी बागपत, नवीन पुत्र विजय निवासी फतेहपुर थाना सिंघावली अहीर, सोनू उर्फ छोटू उर्फ शौकीन पुत्र नफीस निवासी पट्टी मेहर बड़ौत को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से लूट की बाइक, 8700 रुपये, मोबाइल, 315 बोर के दो तमंचे, कारतूस, चाकू बरामद हुए।
वहीं आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि नीरज बड़ौत में गांधी रोड पर एक मोबाइल सेंटर पर नौकरी करता है। नवीन ने लोनी में जी-4 सिक्योरिटी में गार्ड की नौकरी और सोनू बड़ौत में पीएन शर्मा पार्क के पास कार मैकेनिक की दुकान पर काम करता है। तीनों ने 27 फरवरी को बिनौली थाना क्षेत्र में दोझा नहर की पटरी से नरेश कुमार पुत्र सगवा निवासी दोझा से बाइक व मोबाइल लूटा। 20 फरवरी को आरोपी नीरज उर्फ कटप्पा और नवीन ने बागपत कोतवाली क्षेत्र के गाधी गांव के पास से बीपीआईएल कंपनी बड़ौत के कर्मचारी कल्याण सिंह पुत्र महावीर निवासी नंगला रतिया थाना महवल जनपद मथुरा से एक लाख सात हजार रुपये, टैबलेट, मोबाइल लूटा था। उन्होंने अपने साथियों के नाम भी बताए हैं। आरोपी नवीन के खिलाफ हत्या, लूट के दस और नीरज उर्फ कटप्पा पर चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।
हत्या के मुकदमे में जेल जा चुके हैं तीनों आरोपी
पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी हत्या के मुकदमों में जेल जा चुके हैं। आरोपी नवीन व सोनू ने वर्ष 2016 में सिंघावली थाना क्षेत्र में बैंक से रुपये लेकर जा रहे पूर्व सैनिक ओमवीर की लूट का विरोध करने पर गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी नीरज उर्फ कटप्पा ने वर्ष 2017 में बागपत में रवि नामक युवक की गोली मारकर हत्या की। तीनों शातिर लुटेरे हैं। लूट का विरोध करने पर गोली मार देते हैं।
प्रमोद हत्याकांड में लगाई थी सरेंडर एप्लीकेशन
पुलिस ने बताया कि अग्रवाल मंडी टटीरी में 27 दिसंबर को गैंगस्टर प्रमोद निवासी बली की गोलियों से भूनकर हत्या की। इस मामले में आरोपी नवीन ने दूसरे युवक का जुर्म अपने ऊपर लेने की कोशिश की। 50 हजार रुपये लेकर कोर्ट में सरेंडर करने के लिए अर्जी भी लगा दी, लेकिन पुलिस ने सही आरोपियों को पकड़ कर केस का खुलासा किया।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/