फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There has shot a lover couple in a village at Muzaffarnagar

यूपी: प्रेमी युगल को मारी गोली, वारदात के बाद आरोपी फरार, गांव में तनाव, पुलिसफोर्स तैनात

Sat, 07 Nov 2020 01:43 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 07 Nov 2020 01:43 PM IST
विज्ञापन
There has shot a lover couple in a village at Muzaffarnagar
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पीपलहेड़ा में शनिवार सुबह खेत में गए प्रेमी युगल को गोली मार दी गई। दोनों परिजनों को लहूलुहान हालत में मिले। इनका मेरठ में एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है, दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने गोली मारने के शक में युवती के चचेरे भाई को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


गांव पीपलहेड़ा निवासी अंजलि (18) प्रजापति के प्रेम संबंध करीब डेढ़ साल से गांव के ही अनुसूचित जाति के युवक संगम (19) के साथ चल रहे थे। शनिवार सुबह युवक-युवती खेत पर गए थे। करीब 8.30 बजे गांव के जंगल में स्थित नित्यानंद की ट्यूबवेल के पास ईख के खेत में लहूलुहान हालत में दोनों पड़े मिले।
विज्ञापन


दोनों को पेट से सटाकर गोली मारी गई थी। परिजन इन्हें सीएचसी खतौली ले गए। यहां से मेरठ रेफर कर दिया।  पुलिस ने मौके से कुछ खोखे पुलिस ने बरामद किए हैं। देर शाम तक घटना के संबंध में किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई थी। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि युवती के चचेरे भाई पर गोली मारने का शक जताया जा रहा है, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी : कुर्क हुई आलीशान कोठी, कुख्यात बद्दो के घर का नजारा देख अफसर भी हैरान, देखिए तस्वीरें

सीओ आशीष प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। उन्होंने कहा जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed